अपडेटेड 18 February 2026 at 08:07 IST

Surya Gochar in Pisces 2026: सूर्य करने जा रहे हैं मीन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों को मिलेगा प्यार, मान-सम्मान और पैसा

Surya Gochar in Pisces 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव 20 मार्च 2026 को कुंभ राशि से निकलकर अपने मित्र ग्रह गुरु की राशि मीन प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह गोचर 'मीन संक्रांति' के रूप में जाना जाता है, जो कई राशियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Surya Gochar in Pisces 2026
Surya Gochar in Pisces 2026 | Image: Freepik

Surya Gochar in Pisces 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसे 'संक्रांति' कहा जाता है। मार्च 2026 में सूर्य कुंभ राशि की अपनी यात्रा समाप्त कर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें, मीन राशि में सूर्य का यह गोचर आर्थिक और सामाजिक रूप कई बड़े बदलाव लेकर आया है। अब ऐसे में किन राशियों के लिए सूर्य का यह गोचर शुभ माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर लाभ स्थान में होने जा रहा है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश से मुनाफे के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य दशम भाव यानी कर्म भाव में रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो यह समय आपके लिए वरदान साबित होगा। समाज में आपका रूतबा बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे।

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर सप्तम भाव में होगा, जो साझेदारी और वैवाहिक जीवन का स्थान है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। पार्टनरशिप में किया गया बिजनेस इस दौरान दोगुना मुनाफा दे सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 18 February 2026: आज इन 5 राशियों पर रहेगी भगवान गणेश की कृपा, आर्थिक तंगी होगी दूर;पढ़ें दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लिए सूर्य का मीन में जाना पंचम भाव को सक्रिय करेगा। छात्रों के लिए यह समय स्वर्णिम है। किसी बड़ी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आपके पक्ष में हल हो सकता है।

Advertisement

धनु राशि  

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे, जो सुख-सुविधाओं का प्रतीक है। आप नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव दूर होगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 18 February 2026 at 08:07 IST