अपडेटेड 15 March 2026 at 16:04 IST

Surya Gochar 2026: गुरु के घर में सूर्य के आगमन से किन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, लगेगा जैकपॉट!

Sun Transit In Pisces 2026: सूर्य को ज्योतिष में आत्मा, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और सफलता का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं मीन राशि भावनाओं, आध्यात्मिकता, कल्पनाशीलता और संवेदनशीलता से जुड़ी होती है।

surya gochar 2026 in meen rashi luck zodiac signs sun transit in Pisces brings success in life
सूर्य गोचर 2026 | Image: Freepik

Surya Gochar 2026 Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जब कोई बड़ा ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है।
15 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मीन राशि के स्वामी गुरु माने जाते हैं, इसलिए इसे “गुरु का घर” भी कहा जाता है।

सूर्य को ज्योतिष में आत्मा, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और सफलता का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं मीन राशि भावनाओं, आध्यात्मिकता, कल्पनाशीलता और संवेदनशीलता से जुड़ी होती है। ऐसे में सूर्य का मीन राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए खास लाभकारी साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि इस गोचर से किन 3 राशियों के जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है।

वृषभ राशि

सूर्य का मीन राशि में गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए कई सकारात्मक अवसर लेकर आ सकता है। इस समय आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी हो सकती है और नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है।

कार्यस्थल पर आपके काम और मेहनत की सराहना होने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए या चल रहे किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है, जिससे भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाना आसान होगा।

Advertisement

मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे आपको नए अवसर भी मिल सकते हैं। हालांकि किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा।

Uploaded image

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर काम और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में बदलाव ला सकता है। इस समय कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत का फल भी मिलने की संभावना है।

Advertisement

अगर आप किसी नई योजना या प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो सकते हैं।

स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। नियमित दिनचर्या अपनाना और संतुलित जीवनशैली बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार और सहकर्मियों का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का मीन राशि में प्रवेश संवाद, यात्रा और नई योजनाओं के लिए अनुकूल समय ला सकता है। इस दौरान आप अपने विचारों को दूसरों के सामने बेहतर तरीके से रख पाएंगे।

यदि आप शिक्षा, लेखन, मीडिया या कम्युनिकेशन से जुड़े क्षेत्र में काम करते हैं, तो यह समय आपके लिए खास लाभदायक साबित हो सकता है।

छोटी यात्राओं के योग भी बन सकते हैं, जो आगे चलकर नए अवसरों के रास्ते खोल सकते हैं। भाई-बहनों और करीबी लोगों के साथ रिश्ते भी मजबूत हो सकते हैं। सकारात्मक सोच और धैर्य के साथ आगे बढ़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

यह जरूर पढ़ें: Tulsi Vastu Niyam: रामा या शामा... घर में कौन सी तुलसी लगाना होता है शुभ? जानें कैसे करें दोनों में पहचान और वास्तु नियम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 16:04 IST