अपडेटेड 6 March 2026 at 12:17 IST
Surya Gochar 2026: 15 मार्च को इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, सूर्यदेव मचाएंगे धमाल
Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। 15 मार्च 2026 को सूर्य देव अपनी चाल बदलते हुए गोचर करेंगे, जिसका सीधा सकारात्मक प्रभाव 5 विशेष राशियों पर पड़ने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इन राशियों के लिए 'गोल्डन टाइम' की शुरुआत होने जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। सूर्य देव जब भी अपनी राशि बदलते हैं, तो उसका सीधा असर सभी 12 राशियों के करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। 15 मार्च 2026 को सूर्य देव अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस गोचर से कुछ विशेष राशियों के लिए 'गोल्डन टाइम' यानी सुनहरा समय शुरू होने वाला है।
आइए जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसने वाली है।
सूर्य गोचर से मेष राशि वालों को लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। सूर्य का प्रभाव आपके साहस में वृद्धि करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी। पदोन्नति के प्रबल योग हैं। निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है।
सूर्य गोचर से मिथुन राशि वालों को लाभ
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। यदि आप बिजनेस में हैं, तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। परिवार के साथ संबंधों में सुधार होगा और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।
Advertisement
सूर्य गोचर से सिंह राशि वालों को लाभ
सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष रूप से फलदायी है। यदि आप बिजनेस में हैं, तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। परिवार के साथ संबंधों में सुधार होगा और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें - Oscars 2026: रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐनी हैथवे के साथ प्रेजेंटर बनेंगी Priyanka Chopra, दुनिया भर में चर्चा
Advertisement
सूर्य गोचर से मीन राशि वालों को लाभ
सूर्य गोचर से मीन राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। भविष्य के लिए बन रही योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। आपकी कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 6 March 2026 at 12:17 IST