Advertisement

अपडेटेड May 4th 2025, 21:40 IST

Surya Dev: सूर्यदेव को अर्घ्य देते वक्त पानी में मिलाएं ये चीजें, मिलेगा आर्शीवाद

Surya Dev Upay in Hindi: भगवान सूर्य को जल देते वक्त पानी में डालें यहां दी गई कुछ चीजें, जानते हैं उनके बारे में...

Reported by: Garima Garg
Follow: Google News Icon
Advertisement
Surya Dev Upay
Surya Dev Upay in hindi | Image: freepik

Surya Dev Upay in Hindi: बता दें कि हर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले भगवान सूर्य को जल दिया जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान सूर्य को जल देना न केवल अच्छा माना जाता है बल्कि इससे भगवान सूर्य भी प्रसन्न होते हैं। कहते हैं भगवान सूर्य को जल देने से सारे कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति का दिन भी अच्छा जाता है। लेकिन यदि सूर्य देव के जल में कुछ चीजों को डालकर उन्हें अर्घ्य दिया जाए तो इससे भगवान सूर्य की असीम कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि भगवान सूर्य के जल में किन-किन चीजों को डालकर जल अर्पित किया जाना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...  

सूर्य के जल में डालें ये चीजें 

  • आप सूर्य भगवान के पानी में सफेद तिल को डालें। बता दें, सफेद तिल को पानी में डालकर अर्घ्य देने से न केवल घर में सुख समृद्धि आती है बल्कि व्यक्ति को तरक्की भी मिलती है। इससे करियर के नए रास्ते खुलते हैं। साथ ही भगवान सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
  • यदि आप सूर्यदेव के जल में गुड़ डालकर अर्घ्य देते हैं तो ऐसा करना भी बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे न केवल जीवन में मधुरता आ सकती है बल्कि तरक्की के दरवाजे भी खुल सकते हैं। सूर्य भगवान को गुड बेहद ही पसंद है। ऐसे में उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। 
  • आप भगवान सूर्य को जल देते वक्त उसमें हल्दी मिलाएं। बता दें, हल्दी भगवान बृहस्पति देव को अर्पित होती है। वहीं यदि आप सूर्यदेव के जल में हल्दी मिलाते हैं तो इससे गुरु की दिशा अच्छी होती है साथ ही व्यक्ति की शादी के योग भी बनते हैं। 
  • व्यक्ति को जल तांबे के लौटे में देना चाहिए। हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुंह करके जल देना चाहिए। जल चढ़ाते वक्त सूर्य भगवान का मंत्र जपना चाहिए। जल हमेशा सिर से थोड़ा ऊपर होथ करके देना चाहिए।  

ये भी पढ़ें - Narasimha Jayanti 2025: 10 या 11, कब है नरसिंह जयंती? नोट करें डेट 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

पब्लिश्ड May 4th 2025, 21:40 IST