अपडेटेड 13 October 2024 at 09:25 IST

Surya Dev Aarti: सूर्यदेव को करना है जल्दी प्रसन्न तो रविवार को जरूर पढ़ें ये आरती

Surya Dev Ki Aarti: रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करते समय आपको इस आरती को जरूर पढ़ना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Surya dev
सूर्यदेव की आरती | Image: Shutterstock

Surya Dev Ki Aarti In Hindi: हिंदू धर्म में भगवान सूर्य को विशेष स्थान प्राप्त है। कहते हैं जो व्यक्ति सुबह उठकर सूर्य भगवान की पूजा करता है उसका भाग्य भी सूर्य के तेज के समान चमकने लगता है। इतनी ही नहीं व्यक्ति विशेष की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

वहीं, अगर आप किसी प्रकार के दुख या कष्ट से गुजर रहे हैं तो आपको रविवार ही नहीं बल्कि रोजाना सूर्यदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सूर्यदेव की पूजा करते समय इस विशेष आरती को जरूर पढ़ें। इससे आपके करियर में खूब तरक्की होगी और आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा।

भगवान सूर्य की आरती (Surya Dev Ki Aarti)

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।  
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।  
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

ॐ जय सूर्य भगवान...

Advertisement

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी।  
तुम चार भुजाधारी।  
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे।  
तुम हो देव महान।।

ॐ जय सूर्य भगवान...

Advertisement

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते।  
सब तब दर्शन पाते।  
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा।  
करे सब तब गुणगान।।

ॐ जय सूर्य भगवान...

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते।  
गोधन तब घर आते।  
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में।  
हो तव महिमा गान।।

ॐ जय सूर्य भगवान...

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते।  
आदित्य हृदय जपते।  
स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी।  
दे नव जीवनदान।।

ॐ जय सूर्य भगवान...

तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार।  
महिमा तब अपरम्पार।  
प्राणों का सिंचन करके, भक्तों को अपने देते।  
बल, बुद्धि और ज्ञान।।

ॐ जय सूर्य भगवान...

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं।  
सब जीवों के प्राण तुम्हीं।  
वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने।  
तुम ही सर्वशक्तिमान।।

ॐ जय सूर्य भगवान...

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल।  
तुम भुवनों के प्रतिपाल।  
ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी।  
शुभकारी अंशुमान।।

ॐ जय सूर्य भगवान...

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।  
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।  
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए लेटेस्ट दाम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 13 October 2024 at 09:25 IST