Surya Chandrama Yuti 2026: 16 जुलाई से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, सूर्य-चंद्र की युति कराएगी बंपर धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर और उनकी युति बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। 16 जुलाई 2026 से सूर्य और चंद्रमा की युति होने जा रही है, जो कई राशियों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आएगी। इस युति के प्रभाव से विशेष रूप से 3 भाग्यशाली राशियों की किस्मत चमकने वाली है और उन्हें बंपर धन लाभ होगा।

surya-chandrama-gochar-2026-sun-moon-transit-change-luck-of-these-zodiac-signs-money-good-fortune-and-happiness
surya-chandrama-gochar-2026-sun-moon-transit-change-luck-of-these-zodiac-signs-money-good-fortune-and-happiness | Image: Social media

ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, आत्मा और नेतृत्व का कारक माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन, मानसिक शांति और धन के प्रवाह को दर्शाते हैं। जब ये दोनों शक्तिशाली ग्रह एक साथ आते हैं, तो कई राशियों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आता है। इस बार 16 जुलाई से बनने वाली यह युति विशेष रूप से 3 राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाली है। आइए जानते हैं वे कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिन्हें इस दौरान बंपर धन लाभ होने वाला है?

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य और चंद्रमा की यह युति किसी वरदान से कम नहीं होगी। आपके लंबे समय से अटके हुए काम अब तेजी से पूरे होने लगेंगे।नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे पदोन्नति (प्रमोशन) के रास्ते खुलेंगे। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय सबसे बेस्ट है।आपको अचानक कहीं से गुप्त धन या पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी।

कर्क राशि 

यह युति आपकी ही राशि में बनने जा रही है, इसलिए इसका सबसे अधिक और सीधा शुभ प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा। समाज और कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान और कद बढ़ेगा। लोग आपकी बातों और फैसलों का सम्मान करेंगे। निवेश के लिहाज से यह समय बेहद शानदार है। शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी में किया गया पुराना निवेश इस दौरान आपको उम्मीद से ज्यादा रिटर्न दे सकता है। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए यह युति आर्थिक समृद्धि के नए रास्ते खोलने वाली साबित होगी। इस अवधि में आपकी इनकम के नए सोर्स बनेंगे। यदि आपका पैसा कहीं लंबे समय से फंसा हुआ था, तो वह अब आपको वापस मिल सकता है। व्यापारियों को कोई बड़ी और मुनाफे वाली डील मिल सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें - दोस्‍त की शादी में खूब नाचीं राधिका अंबानी और जाह्नवी कपूर, अनंत अंबानी का भी दिखा डांस मूड; VIDEO हुआ VIRAL
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड