अपडेटेड 16 September 2024 at 10:19 IST
Somwar Upay: भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन जरूर करें ये आसान उपाय, हर संकट का होगा नाश
Somwar Ke Upay: अगर आप भी चाहते हैं कि भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव आपके घर परिवार पर बना रहे तो आपको ये उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Somwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सोमवार (Monday) का दिन बेहद खास है। ये दिन भगवान भोलेनाथ (Bholenath) को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा अर्चना करना काफी शुभ माना जाता है। मान्या है कि जो लोग इस दिन व्रत कर भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करते हैं उन पर भोलेनाथ की कृपा सदैव बनी रहती है।
इतना ही नहीं यह भी माना जाता है कि भगवान शिव (Lord Shiv) भक्तों के थोड़े प्रयासों से ही प्रसन्न हो जाते हैं यही वजह है कि उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। वहीं, अगर आपके घर में कलह-क्लेश बना हुआ है या आप किसी प्रकार के आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो आपको सोमवार के दिन शिवजी के नाम का व्रत करने के साथ-साथ कुछ आसान उपाय भी करने चाहिए। आइए जानते हैं इन खास उपायों के बारे में।
सोमवार के उपाय (Somwar Ke Upay)
- सोमवार के दिन भगवान शिव के दर्शन करने के लिए मंदिर जरूर जाएं। इससे भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं।
- महादेव को बेलपत्र, भांग, धतूरा बेहद प्रिय है। इसलिए सोमवार के दिन इन चीजों को शिवलिंग पर जरूर अर्पित करें।
- अगर आप मंदिर जाने में असक्षम हैं तो घर पर ही शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करें।
- इसके अलावा सोमवार को एक बेलपत्र पर सफेद चंदन का टीका लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
- इसके बाद शिवलिंग को जल अर्पित करें। इससे भगवान जल्दी खुश होते हैं और भक्त को जीवनभर खुश रहने का आशीर्वाद देते हैं।
- आप पानी में दूध और गंगाजल मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक भी कर सकते हैं। इसके लिए तांबे का बर्तन इस्तेमाल करें। इस उपाय से शिवजी जल्दी प्रसन्न होंगे।
- शिव को दूध अर्पित करते समय 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।
- सोमवार के दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती और गणेश-कार्तिकेय की भी पूजा करनी चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 16 September 2024 at 10:19 IST