अपडेटेड 16 February 2026 at 08:05 IST

Solar Eclipse 2026 Sutak Kaal: कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगी या नहीं; जानें समय और नियम

Solar Eclipse 2026 Sutak Kaal: साल 2026 खगोलीय और ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगने जा रहा है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे 'रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगी या नहीं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। साथ ही नियमों के बारे में भी जानते हैं।

Solar Eclipse 2026 Sutak Kaal
Solar Eclipse 2026 Sutak Kaal | Image: Freepik

Solar Eclipse 2026 Sutak Kaal: साल 2026 में यानी कि कल साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष और पौराणिक मान्यताओं में ग्रहण का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है।यदि आप भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और क्या आपको सूतक काल के नियमों का पालन करना होगा? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

सूर्य ग्रहण 2026 का समय 

कल लगने वाला यह सूर्य ग्रहण एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे 'रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है। भारतीय समयानुसार इस ग्रहण का समय एक बार जान लें। 
ग्रहण का प्रारंभ - दोपहर 03:26 बजे
ग्रहण का मध्य जब सबसे पीक पर रहेगा  - शाम 05:42 बजे
ग्रहण का आखिरी समय - शाम 07 बजकर 57 मिनट पर 
ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे 31 मिनट की रहने वाली है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा।

क्या भारत में दिखाई देगा यह ग्रहण?

ज्योतिष के अनुसार, 17 फरवरी का यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह मुख्य रूप से अंटार्कटिका, दक्षिणी अफ्रीका जैसे कि केप टाउन, मॉरीशस, जिम्बाब्वे और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जिसमें शुभ कार्य और पूजा-पाठ वर्जित होते हैं। हालांकि, शास्त्र नियम यह है कि ग्रहण का सूतक काल वहीं मान्य होता है जहां ग्रहण दिखाई देता है।
इसलिए भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे और किसी भी प्रकार के धार्मिक या मांगलिक कार्यों पर रोक नहीं होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: आज इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा, पूरी होंगी आपकी मनोकामनाएं; पढ़ें दैनिक राशिफल 

ग्रहण के दौरान किन नियमों का करें पालन? 

वैसे तो सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन अगर आप नियमों का पालन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। 
ग्रहण काल में अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।
ग्रहण शुरू होने से पहले ही भोजन में तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए।
हालांकि भारत में इसका प्रभाव नहीं है, फिर भी गर्भवती महिलाएं सावधानी के तौर पर इस दौरान धारदार वस्तुओं का प्रयोग न करें। 
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान और दान अवश्य करें। 

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 08:05 IST