Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार के व्रत में भूलकर भी न करें ये काम, वरना टूट पड़ेगा दुखों का पहाड़!

Shukrawar Vrat Ke Niyam: अगर आप मां संतोषी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का व्रत करने जा रहे हैं तो आपको इस दिन भूलकर भी कुछ काम नहीं करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Maa Lakshmi
मां संतोषी | Image: Unsplash

Shukrawar Vrat Ke Niyam: हिंदू धर्म में हर दिन का खास महत्व होता है। जिसके अनुसार सप्ताह के सभी दिनों पर किसी न किसी देवी-देवता की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार का दिन मां संतोषी (Maa Santoshi) को समर्पित किया गया है। इस दिन विशेष रूप से मां संतोषी की पूजा की जाती है।

माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति शुक्रवार के दिन पूरे विधि विधान से मां संतोषी की पूजा करता है तो संतोषी माता उस पर अपनी कृपा बनाएं रखती हैं और उसे हर दुख-कष्ट से छुटकारा दिलाती हैं। हालांकि शुक्रवार के दिन मां संतोषी का व्रत करना काफी कठिन माना जाता है।

दरअसल, शुक्रवार के व्रत के दौरान कई कठिन नियमों का पालन करना पड़ता है और अगर कोई व्यक्ति इन नियमों की अनदेखी करता है तो उसे मां संतोषी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए अगर आप शुक्रवरा का व्रत करने जा रहे हैं तो आपको यहां दिए गए कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

शुक्रवार के व्रत में भूलकर भी न करें ये काम (Shukrawar Vrat Ke Niyam)

न करें आटे का सेवन

Advertisement

शुक्रवार के व्रत में आपको आटे का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आप इस व्रत में कुट्टू और सिंघाड़े के आटे का सेवन कर सकते हैं।

मांस-मदिरा से दूरी

Advertisement

शुक्रवार के दिन मांसाहारी चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ये नियम घर के साथ-साथ बाहर के लिए भी लागू होता है। अगर आप मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं तो आपको मां संतोषी नाराज हो सकती हैं।

न खाएं खट्टा

शुक्रवार के दिन व्रतधारी के साथ-साथ घर के अन्य सदस्यों को खट्टी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। खास कर आपको नींबू का सेवन करने से बचना चाहिए। इस नियम का पालन सख्ती से करें।

साफ-सफाई का ध्यान

शुक्रवार के व्रत के दिन घर को साफ सुथरा रखें। दरअसल, मां संतोषी उसी स्थान पर आती हैं जहां साफ-सफाई हो इसलिए इस नियम का पालन सख्ती से करें।

लड़ाई-झगड़े से बचें

इस दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़ा न करें। न ही किसी को बुरा भला या अपशब्द बोलें। ऐसा करने से मां संतोषी रूठ सकती हैं। जिससे आपकी परेशानियां बढ़ा जाएंगी।

उधार ना लें

इस दिन किसी को भी उधार देने से बचें। साथ ही अगर आपको पैसों की जरूरत हो तो आप भी उधारी न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप इस दिन किसी को पैसे उधार देते हैं तो वह पैसे लौटकर वापस नहीं आते हैं।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, इन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड