अपडेटेड 6 June 2024 at 16:42 IST
Shukrawar Niyam: शुक्रवार के दिन इन कामों को करने की न करें गलती, मां लक्ष्मी होती हैं नाराज
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस यह बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shukrawar Ke Niyam: हिंदू धर्म में सप्ताहा का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। इस कड़ी में मां लक्ष्मी का नाम भी शामिल हैं। इन्हें शुक्रवार का दिन समर्पित है। ऐसे में इस दिन इनकी पूजा विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। जिससे मां लक्ष्मी की कृपा जातक पर बनी रहती है। वहीं पूजा पाठ के साथ ही इस दिन कुछ नियमों का भी पालन करना जरूरी होता है।
दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। जैसे मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन बाल, नाखून न कटवाने के नियम है, ठीक उसी तरह से शुक्रवार के दिन के लिए भी कुछ नियम हैं। इस दिन कुछ कामों को करना वर्जित माना गया है। कहते हैं अगर इन कामों को आप करते हैं, तो मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन कौन से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
जमीन खरीदने से बचें
शुक्रवार का दिन वैसे तो शुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन जमीन की खरीदारी न करें। अगर आपर शुक्रवार के दिन जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऐसा न करें। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
पैसों का लेन-देन करने से बचें
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है। ऐसे में इस दिन रुपयों के लेन-देन से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
Advertisement
चीनी देने से बचें
ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार के दिन चीनी का दान करना अच्छा नहीं होता है। दरअसल, शुक्रवार के दिन चीनी का दान करना कुंडली में मौजूद शुक्र ग्रह को कमजोर कर सकता है।
विवाद से बचें
अगर आप वैवाहिक जीवन में शांति बनाएं रखना चाहते हैं, तो शुक्रवार को भूलकर भी एक दूसरे से बहस न करें। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। जिसका असर आर्थिक स्थिति से लेकर वैवाहिक जीवन तक पर पड़ सकता है।
Advertisement
महिलाओं का अपमान करने से बचें
शुक्रवार का दिन धन की देवी कही जाने वाली मां लक्ष्मी को समर्पित है। वहीं महिलाओं को भी मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। ऐसे में शुक्रवार को भूलकर भी इनका अपमान न करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 6 June 2024 at 16:33 IST