अपडेटेड 10 May 2024 at 09:30 IST

Shukrawar Upay: शुक्रवार को करेंगे ये उपाय तो खुश हो जाएंगी मां लक्ष्मी, मिलेगा मनचाहा फल

Shukrawar ke Upay: अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन ये खास उपाय जरूर करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Maa Lakshmi
मां लक्ष्मी | Image: Unsplash

Shukrawar ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। इस दिन विशेष रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति पूरे श्रद्धाभाव से शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करता है तो देवी उससे प्रसन्न होकर उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

कहते हैं कि अगर मां लक्ष्मी की कृपा एक बार आप पर पड़ गई तो आपकी तरक्की को कोई नहीं रोक सकता है। साथ ही मां लक्ष्मी को पूजने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है और घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिन्हें आपको शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए जरूर करना चाहिए।

शुक्रवार के उपाय (Friday Remedies)

  • मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको शुक्रवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद आपको मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
  • मां लक्ष्मी की पूजा में जितना हो सके उतना लाल रंग की सामग्री का इस्तेमाल करें। लाल कुमकुम, फूल, फल, चुनरी आदि सभी सामान लाल रंग के होने चाहिए।
  • मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर पर लाल फूल अर्पित करें। माता को लाल फूल प्रिय होते हैं।
  • इसके अलावा धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल का फूल भी अति प्रिय है। ऐसे में आप कमल का फूल भी माता को अर्पित कर सकते हैं।
  • पूजा करते समय मां लक्ष्मी को भोग लगाने के लिए दूध से बनी मिठाई का इस्तेमाल करें। आप इस मिठाई को बाहर से लाने के बजाय घर पर भी बना सकते हैं। ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती हैं और जातक को अपना आशीर्वाद देती हैं।
  • तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसीलिए ज्यादातर लोग अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आप पर कृपा बनाए रखें तो आपको तुलसी के पौधे की पूजा जरूर करनी चाहिए।
  • अगर आप रोजाना तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाकर, दीपक-बाती करते हैं तो ऐसा करने से मां लक्ष्मी सदैव आपके घर में वास करेंगीं।
  • शुक्रवार के उपाय में आपको काली चींटियों को चीनी या आटा खिलाना चाहिए। यह एक बड़ा दान माना जाता है, जिससे मां लक्ष्मी खुश होती हैं। इसके अलावा आप जरूरतमंद लोगों को खाना खिला सकते हैं या कपड़े दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके घर में खूब धन बरसता है।

ये भी पढ़ें: Skin Care Tips: धोते हैं साबुन से चेहरा? हो जाएं सावधान, बुरी तरह डैमेज हो सकती है स्किन!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 May 2024 at 09:30 IST