अपडेटेड 13 September 2024 at 09:37 IST
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करेंगे ये काम तो खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला, दूर होगा हर संकट
Shukrawar Ke Upay: अगर आप मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन ये काम जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में धन की देवी का स्थान मां लक्ष्मी को प्राप्त है। माना जाता है कि अगर एक बार मां लक्ष्मी की कृपा किसी व्यक्ति पर बरसा गई तो उस व्यक्ति के जीवन से सभी दुख-परेशानियां खत्म हो जाती हैं और कभी भी उसे धन की कमी नहीं होती है। इसलिए लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन उनकी पूजा अर्चना करते हैं।
दरअसल, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। इस दिन देवी मां के भक्त उनकी पूजा अर्चना व व्रत कर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। ताकि उनके जीवन में आ रही सभी तरह की अड़चनें खत्म हो जाएं और घर-परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहे। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहे तो आपको इसके लिए शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए। आइए जानते हैं इन आसान उपायों के बारे में।
शुक्रवार के उपाय (Shukrawar Ke Upay)
ये चीजें करें अर्पित
कमल के फूल के साथ-साथ आप शुक्रवार को मां लक्ष्मी को शंख, कौड़ी, मखाना और बताशा भी अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको खूब धन लाभ होगा।
Advertisement
कमल का फूल
मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय है। शुक्रवार के दिन आप जब भी आप मां लक्ष्मी की पूजा करें तो उन्हें कमल का फूल जरूर अर्पित करें। इससे माता प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद देंगी।
Advertisement
श्रृंगार का सामान
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय आप उन्हें श्रृंगार का सामान अर्पित कर सकते हैं। आप इसमें चूड़ियां, कुमकुम, सिंदूर, बिंदी आदि जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं।
घर को रखें साफ
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो आपको अपने को हमेशा साफ-सुथरा रखना होगा। माना जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है मां लक्ष्मी वहां निवास करती हैं।
घर में न हो अंधेरा
शुक्रवार के दिन घर में बिल्कुल अंधेरा न होने दें। खासकर शाम के समय घर की सभी लाइटें जला दें। घर के किसी भी कोने में अंधेरा नहीं होना चाहिए। तभी मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करेंगी।
गाय को खिलाएं रोटी
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप शुक्रवार के दिन सुबह गाय को रोटी खिलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और जीवन में धन की कमी नहीं होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 13 September 2024 at 09:37 IST