अपडेटेड 5 January 2024 at 06:31 IST
Shukrawar Ke Upay: किस्मत के बंद दरवाजे खोल देंगे ये उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Shukrawar Ke Upay: अगर आप चाहते हैं कि आपकी बंद किस्मत के दरवाजे हमेशा खुले रहें तो आपको शुक्रवार के दिन ये विशेष उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता का समर्पित किया गया है, जिसके अनुसार शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा किए जाने का प्रावधान है। माना जाता है कि एक बार अगर मां लक्ष्मी ने किसी पर अपनी कृपा बरसा दी, तो उस व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- पानी है मां लक्ष्मी की कृपा?
- शुक्रवार के दिन जरूर करें ये काम
- खुल जाएंगे बंद किस्तम के दरवाजे
लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन उनकी पूजा अर्चना करते हैं। इतना ही नहीं, भक्त इस दिन मां को खुश करने के लिए व्रत भी करते हैं। हालांकि इस दिन कुछ विशेष उपाय करके आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
साफ सफाई
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो आपको खुद को और अपने आस-पास के सभी स्थानों को हमेशा साफ-सुथरा रखना होगा। माना जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है मां लक्ष्मी वहां निवास करती हैं।
Advertisement
कमल का फूल करें अर्पित
मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय है। शुक्रवार के दिन आप जब भी आप मां लक्ष्मी की पूजा करें तो उन्हें कमल का फूल जरूर अर्पित करें। इससे माता प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद देंगी।
Advertisement
दूध की खीर
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप उन्हें पूजा के बाद दूध की खीर का भोग लगा सकते हैं। दरअसल, माता को सफेद चीजों से बनी मिठाई अति प्रिय है। इसलिए उन्हें शुक्रवार के दिन दूध की खीर इत्यादि का भोग जरूर लगाएं।
घर को करें रोशन
शुक्रवार के दिन घर में बिल्कुल अंधेरा न होने दें। खासकर शाम के समय घर की सभी लाइटें जला दें। घर के किसी भी कोने में अंधेरा नहीं होना चाहिए। तभी मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करेंगी।
दान करें
शुक्रवार के दिन जरूरतमंद लोगों को कपड़े, भोजन इत्यादि चीजें जरूर दान करें। इससे घर परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
गाय को दें रोटी
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप शुक्रवार के दिन सुबह गाय को रोटी खिलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और जीवन में धन की कमी नहीं होगी।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 5 January 2024 at 06:31 IST