अपडेटेड 27 December 2024 at 07:52 IST

Shukrawar Upay: शुक्रवार पूजा में करें नारियल के ये उपाय, बदल जाएगी फूटी किस्मत; मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Shukrawar Upay: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन नारियल के ये आसान उपाय करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Shukrawar Upay: शुक्रवार पूजा में करें नारियल के ये उपाय, बदल जाएगी फूटी किस्मत; मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
नारियल के ये उपाय | Image: नारियल के ये उपाय

Shukrawar ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार (Friday) के दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की पूजा की जाती है। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति श्रद्धा भाव से शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करता है तो देवी उससे प्रसन्न होकर उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उसके जीवन के सभी दुखों और परेशानियों का नाश करती हैं।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप उनकी पूजा करने के साथ-साथ नारियल से जुड़े कुछ खास उपाय भी कर सकते हैं। इन उपायों को करने से आपको आर्थिक लाभ के साथ-साथ दुख परेशानियों से भी निजात मिलेगा। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं नारिलय के इन आसान उपायों के बारे में।

शुक्रवार के लिए नारियल के उपाय (Nariyal ke upay)

  • घर-परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता के मंदिर जाकर उन्हें एकाक्षी नारियल जरूर अर्पित करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और दुख-परेशानियों का नाश होता है।
  • आर्थिक संकट से उबरने के लिए आप लक्ष्मी माता के साथ-साथ नारियल की भी पूजा कर सकते हैं। नारियल की पूजा करने से आपको आर्थिक संकट ही नहीं बल्कि हर परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
  • अगर आप कर्ज में डूबे हुए हैं और आपकी तिजोरी खाली होती जा रही है तो आपको नारियल की पूजा कर इसे लाल कपड़े में लपेटकर पैसों की तिजोरी में रख देना चाहिए। इससे आपको खूब धन लाभ होगा और आपके सभी कर्ज दूर हो जाएंगे।
  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय आप उन्हें नारियल अर्पित कर सकते हैं। इससे देवी प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी। ये उपाय बेहद सरल है। आप इसे हर शुक्रवार के दिन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप गरीबों को नारियल का दान करके भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पा सकते हैं। इससे आपके सभी दुख नष्ट हो जाएंगे और देवी मां की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
  • शुक्रवार के दिन आपको मां लक्ष्मी को नारियल से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए। इस उपाय से माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं।

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली में आज बारिश की दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट; UP-बिहार में शीतलहर का कहर

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 27 December 2024 at 07:52 IST