अपडेटेड 23 February 2024 at 10:15 IST
Shukrawar Niyam: शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना दरवाजे से लौट सकती हैं मां लक्ष्मी!
Shukrawar Ke Niyam: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shukrawar Ke Niyam: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार शुक्रवार के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन जो व्यक्ति पूरे विधि विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करता है तो माता उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं।
वहीं, शुक्रवार के व्रत और पूजा से अलग इस दिन के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। जिनका पालन करके ही आपको पूजा का पूरा फल मिलेगा। जी हां, आपको भूलकर भी इस दिन कोई ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए जिससे दरवाजे पर आई हुईं मां लक्ष्मी नाराज होकर वापस लौट जाएं। तो चलिए जान लेते हैं कि आपको शुक्रवार के दिन किन कामों को करने से बचना चाहिए।
शुक्रवार के दिन नहीं करने चाहिए ये काम
- शुक्रवार के दिन मांसाहारी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ये नियम घर के साथ-साथ बाहर के लिए भी लागू होता है, अन्यथा अगर आप बाहर जाकर किसी तरह के मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
- शुक्रवार के दिन आपको खट्टी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको माता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
- शुक्रवार के दिन किसी भी तरह का पैसों का लेन-देन करने से बचें। माना जाता है कि इस दिन अगर आप किसी को पैसे उधार देते हैं तो वह पैसे लौटकर वापस नहीं आते हैं।
- दान-पुण्य का काम करना बेहद शुभ होता है। हालांकि आपको शुक्रवार के दिन चीनी और चांदी का दान करने से बचना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह कमजोर तो ही है साथ ही माता लक्ष्मी भी आपने नाराज हो जाती है।
- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाए रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 23 February 2024 at 06:56 IST