अपडेटेड 22 January 2026 at 16:49 IST

Shukra Shani Gochar 2026: 30 साल बाद शुक्र-शनि का होने जा रहा है गोचर, इन 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत; मिलेगा मान-सम्मान

Shukra Shani Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र और शनि 28 जनवरी को अर्धकेंद्र का निर्माण कर रहे हैं। जिससे 3 राशियों की लौटरी लगने वाली है। उनकी किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं।

Shukra Shani Gochar 2026
Shukra Shani Gochar 2026 | Image: Freepik

Shukra Shani Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जब भी दो बड़े और प्रभावशाली ग्रह एक साथ आते हैं या एक ही समय पर गोचर करते हैं, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर व्यापक रूप से पड़ता है। साल 2026 की शुरुआत में एक ऐसा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। 

लगभग 30 साल बाद शुक्र और शनि की चाल में एक ऐसा बदलाव देखने को मिलेगा, जो कई जातकों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आएगा। शुक्र को सुख, संपदा, वैभव और प्रेम का कारक माना जाता है, वहीं शनि देव कर्म, न्याय और स्थिरता के देवता हैं। 

जब इन दोनों ग्रहों की कृपा एक साथ बरसती है, तो व्यक्ति को न केवल भौतिक सुख मिलते हैं, बल्कि समाज में भारी मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है। आइए जानते हैं।

वृषभ राशि वालों को होगा फायदा 

वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं और शनि के साथ शुक्र की मित्रता जगजाहिर है। इस गोचर के दौरान वृषभ राशि के जातकों पर किस्मत पूरी तरह मेहरबान रहेगी। जो लोग विदेश जाकर काम करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह समय स्वर्ण काल साबित होगा।आप नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी।जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

Advertisement

मकर राशि वालों के लिए यह गोचर रहेगा शुभ 

मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ परिणाम लेकर आया है। यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश से भारी मुनाफे के योग हैं।नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।आपकी कार्यशैली की सराहना होगी और सामाजिक दायरे में आपका कद बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें - Maa Saraswati Puja Muhurat 2026: बसंत पंचमी के दिन इन शुभ मुहूर्तों में करें मां सरस्वती की पूजा, जानें सही नियम

Advertisement

मीन राशि वालों को चमकेगी किस्मत 

मीन राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्योदय लेकर आया है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। करियर में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं। इतना ही नहीं, जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई आ सकता है। आपके विवाह के भी योग बनते दिख रहे हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 22 January 2026 at 16:49 IST