अपडेटेड 26 February 2026 at 07:47 IST

Shukra MahaGochar 2026: मार्च का महीना इन 2 राशियों के लिए रहेगा 'गोल्डन पीरियड', शुक्र दिलाएंगे छप्परफाड़ कमाई

Shukra Maha Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में 'सुख-वैभव' के कारक शुक्र देव का राशि परिवर्तन हमेशा ही चर्चा का विषय रहता है। मार्च 2026 में शुक्र का मीन राशि में होने वाला 'महागोचर' कुछ खास राशियों के लिए धन-धान्य के द्वार खोलने वाला है। आइए जानते हैं कि किन राशियों का भाग्योदय हो सकता है।

 Shukra MahaGochar 2026
Shukra MahaGochar 2026 | Image: Freepik

Shukra Maha Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख, समृद्धि, विलासिता और प्रेम का कारक माना गया है। जब भी शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारी आर्थिक स्थिति और भौतिक सुख-सुविधाओं पर पड़ता है। वर्ष 2026 का मार्च महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाला है।
आपको बता दें, 2 मार्च 2026 को शुक्र देव अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शुक्र का अपनी उच्च राशि में जाना 'मालव्य राजयोग' का निर्माण करता है, जिसे ज्योतिष में "गोल्डन पीरियड" कहा जाता है।

 वैसे तो यह गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन वृषभ और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय 'छप्परफाड़' कमाई और सौभाग्य लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

शुक्र गोचर से वृषभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत 

वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं, इसलिए इनका गोचर इस राशि के लिए सबसे अधिक लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी राशि के लिए शुक्र का गोचर 'लाभ भाव' में होने जा रहा है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय सबसे सटीक है।
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी में बड़ी वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में नई पार्टनरशिप से तगड़ा मुनाफा होने के योग हैं। आप इस दौरान नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आज गुरुवार को इन 5 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की विशेष कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Advertisement

मीन राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान

शुक्र मीन राशि में ही उच्च के होते हैं और 2 मार्च को वे इसी राशि के लग्न भाव में प्रवेश करेंगे। यहां शनि और सूर्य की उपस्थिति के साथ शुक्र का आना एक दुर्लभ संयोग बनाएगा। आपकी पर्सनैलिटी में एक आकर्षण पैदा होगा, जिससे कार्यक्षेत्र और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।शुक्र की कृपा से आय के नए स्रोत खुलेंगे। जो लोग कला, मीडिया, फिल्म या फैशन जगत से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। यदि आप अविवाहित हैं, तो मार्च के महीने में विवाह के पक्के प्रस्ताव आ सकते हैं।
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 26 February 2026 at 07:43 IST