Shukra Gochar 2026: 8 मई को मंगल के नक्षत्र में शुक्र करेगा गोचर, जानें किन 3 राशियों को होगा धन लाभ?

Lucky Zodiac Signs 2026: 8 मई 2026 को शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर तीन राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। धन लाभ, करियर में तरक्की और रिश्तों में सुधार जैसे कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

shukra-gochar-lucky-zodiac-signs-may-2026-venus-in-mrigashira-mangal--mesh-vrishabh-tula lucky rashi
शुक्र गोचर 2026 | Image: Freepik

Shukra Gochar In Mangal Nakshatra 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। 8 मई 2026 को धन, वैभव और सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र देव मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं, ऐसे में शुक्र पर मंगल का प्रभाव देखने को मिलेगा। इस बदलाव से कुछ राशियों के जीवन में खास सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस गोचर का सबसे ज्यादा लाभ 3 राशियों को मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां-

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी और व्यापार में नए मौके मिल सकते हैं। इसके अलावा अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो वह वापस मिल सकता है। व्यापारियों को नए और फायदे वाले सौदे मिल सकते हैं। रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ेगी। साथ ही, रचनात्मक काम करने वालों को खास सफलता मिल सकती है। इस समय आपकी बातों का असर लोगों पर ज्यादा होगा और आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर स्थिरता और तरक्की लेकर आएगा। इस दौरान आय में बढ़ोतरी होगी और बचत करने का मौका मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही, व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। किसी पुरानी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। इसके अलावा निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। प्रेम जीवन में भी मिठास बढ़ेगी और स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

Uploaded image

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी यह समय बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में नौकरी और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। साथ ही, आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पुराने झगड़े खत्म हो सकते हैं और रिश्ते बेहतर होंगे। आत्मविश्वास और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। आपकी क्रिएटिविटी लोगों को प्रभावित करेगी। इसके अलावा परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप बड़े फैसले सोच-समझकर और बड़ों की सलाह से लेंगे, जिससे सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

Advertisement

8 मई 2026 को शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर मेष, वृषभ और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। धन लाभ, करियर में तरक्की और रिश्तों में सुधार जैसे कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

यह जरूर पढ़ें: Trigrahi Rajyog 2026: सूर्य, बुध और मंगल मिलकर बनाएंगे त्रिग्रही राजयोग, शक्तिशाली संयोग से इन 5 राशियों को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में तरक्की
 

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड