अपडेटेड 10 January 2026 at 12:59 IST
Shukra Gochar 2026: शुक्र करेंगे मकर में गोचर, जानें किन राशियों को रहना होगा सावधान? पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
Venus Transit In Capricorn : शुक्र का मकर राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए सावधानी भरा समय लेकर आ रहा है। सही योजना, धैर्य और सोच-समझकर लिए गए फैसले इस नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shukra gochar 2026 Transit Lucky Rashi: द्रिक पंचांग के अनुसार, जनवरी 2026 में शुक्र ग्रह साल का पहला बड़ा गोचर करने जा रहे हैं। 1 जनवरी, 2026 को शुक्र धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र को धन, सुख-सुविधा, प्रेम और रिश्तों का कारक माना जाता है, इसलिए उनका यह गोचर सभी राशियों के जीवन पर असर डालेगा।
हालांकि, यह प्रभाव सभी के लिए एक जैसा नहीं रहेगा। कुछ राशियों को जहां सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, वहीं तीन राशियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, पैसों की तंगी महसूस हो सकती है और नौकरी या कारोबार में नुकसान की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में आर्थिक फैसलों और निवेश को लेकर विशेष सावधानी बरतना जरूरी होगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर सावधानी का संकेत दे रहा है। इस समय धन से जुड़े मामलों में रुकावट आ सकती है। अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। निवेश या कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करना जरूरी होगा। नौकरी या व्यापार में लाभ की गति धीमी रह सकती है और कुछ मामलों में नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा। इस समय धैर्य रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर आर्थिक उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में देरी, रुकावट या विरोध का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन परेशान रह सकता है। रिश्तों में भी छोटी-छोटी गलतफहमियां उभर सकती हैं। इस समय फिजूलखर्ची से बचें और नए निवेश करने से दूरी बनाए रखें। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। परिवार के बड़े सदस्यों या भरोसेमंद लोगों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
Advertisement
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक और मानसिक दोनों ही रूप से सतर्क रहने का समय है। अचानक पैसों की कमी महसूस हो सकती है और पहले से बनाई गई योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यापार में मनचाहे परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, खासकर तनाव और थकान से बचें। इस दौरान बड़े खर्च, उधार देने या नया निवेश करने से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 January 2026 at 12:59 IST