अपडेटेड 22 November 2025 at 08:58 IST

Shukra Gochar 2025: 26 नवंबर को शुक्र के गोचर से इन 4 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन; आपसी रिश्तों को संभालकर रखने की जरूरत

Shukra Gochar 2025: शुक्र अब जल्द ही वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Shukra Gochar 2025
Shukra Gochar 2025 | Image: Freepik

Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में सुख, सौंदर्य, प्रेम, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जो बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं 26 नवंबर 2025 को शुक्र ग्रह अपनी मित्र राशि तुला से निकलकर मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर लगभग 25 दिनों तक रहेगा और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।

 वृश्चिक राशि में शुक्र के आने से जहां कुछ राशियों के लिए करियर में बड़ी सफलता और प्रमोशन के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ जातकों को अपने रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं और किसे सावधानी बरतनी की जरूरत है।

शुक्र गोचर से वृषभ राशि वालों का हाल

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभ फलदायी माना जा रहा है। शुक्र का यह गोचर आपके जीवन में मिश्रित प्रभाव लाएगा। आपको अपने ऊर्जा को बनाए रखने की जरूरत है। इस दौरान किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।

शुक्र गोचर से मिथुन राशि वालों का हाल 

मिथुन राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर स्वास्थ्य के मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण समय का संकेत देता है, खासकर यदि पहले से ही चिंता के कोई लक्षण हों। आपको अपनी सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में, अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए आपको एक संयमित और संतुलित दृष्टिकोण अपनाना होगा। अपनी बात को सोच-समझकर रखें।

Advertisement

शुक्र गोचर से कुंभ राशि वालों का हाल 

यह गोचर कुंभ राशि वालों के पेशेवर जीवन के लिए बेहद शुभ और फलदायी सिद्ध होगा। शुक्र की ऊर्जा कभी-कभी ईर्ष्या या गलतफहमी को जन्म दे सकती है। इसलिए, आपको सलाह दी जाती है कि आप कार्यस्थल की छोटी-मोटी राजनीति और विवादों से दूरी बनाए रखें।

ये भी पढ़ें - Shanidev Chalisa: आज शनिवार के दिन जरूर करें शनिदेव के चालीसा का पाठ, जानें नियम और फायदे

Advertisement

शुक्र गोचर से मीन राशि वालों का हाल 

शुक्र ग्रह का मीन राशि के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएगा। ज्योतिष शास्त्र में, शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, समृद्धि और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। मीन राशि के जातक एक मजबूत आर्थिक स्थिरता का अनुभव करेंगे। शुक्र की शुभ स्थिति से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं या पिछले निवेशों से लाभ मिल सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 22 November 2025 at 08:58 IST