अपडेटेड 16 January 2024 at 15:02 IST

रामलला के गर्भगृह में लगे 14 सोने के दरवाजे, तस्वीर देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Ayodhya Today: श्री राम लला का मंदिर भव्य होगा। रात को दूर से ही सोने की तरह दमकेगा वो सोने से सजे दरवाजे ही नहीं और बहुत कुछ है!

Follow : Google News Icon  
ayodhya golden doors
अयोध्या के स्वर्णद्वार | Image: Shri ramjanmbhoomi teerth kshetra

Ram Mandir Golden Doors: राम मंदिर रात को सोने की तरह चमकेगी। इसका प्रमाण श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से जारी वो तस्वीर है जो सोशल प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गई। इससे पहले कुछ तस्वीरों में दमकता राम मंदिर दिख रहा था।

खबर में आगे पढ़ें-

  • 46 में से कितने किवाड़ सोने के?
  • दरवाजों की खासियत क्या?  
  • ट्रस्ट ने जारी की तस्वीरें, जानें उनमें क्या-क्या?

तात तुम पाहीं...

भगवान राम से मिलने, उनको समीप से देखने के लिए राम भक्त लालायित हैं। मंदिर भव्य होगा और उसकी भव्यता से साक्षात्कार श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने कराया है। प्रभु का मंदिर भी उनकी तरह ही चमके दमकेगा। मंदिर सज संवर चुका है। वो दर भी जिसके भीतर प्रभु  22 जनवरी को विराजेंगे। कुल 46 दरवाजे लगेंगे जिनमें से  42 पर 100Kg सोने की परत चढ़ाई जाएगी।

सीढ़ियों के नजदीक ही 4 दरवाजे लगाए जाएंगे। ये सोने के नहीं होंगे। इन्हें महाराष्ट्र की सागौन की लकड़ी से बनाया गया है।  जिसको अपने हुनर से मांझा है हैदराबाद के कारीगरों ने यानि इस पर बारीक नक्काशी की फिर तांबे की परत चढ़ी उसके बाद सोने की परत।

रात में दमकता राम मंदिर

 

सोने का सिंहासन और चरण पादुका

गर्भ गृह में सोने का दरवाजा फिट हो गया है और इसका प्रमाण मंदिर ट्रस्ट ने एक तस्वीर के जरिए दिया है। पोस्ट में लिखा है- भगवान श्री रामलला सरकार के गर्भगृह में स्वर्ण मंडित द्वार की स्थापना के साथ ही भूतल पर सभी 14 स्वर्ण मंडित द्वारों की स्थापना का कार्य संपन्न हुआ। ये दरवाजा 12 फीट ऊंचा और 10 फीट चौड़ा है। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद गर्भगृह में रामलला विराजेंगे। उनका सिंहासन भी स्वर्णयुक्त होगा। मंदिर का शिखर भी सोने का होगा, लेकिन इस काम को बाद में किया जाएगा। श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद उनकी चरण पादुकाएं भी स्थापित की जाएंगी। ये चरण पादुकाएं 1 किलो सोने और 7 किलो चांदी से गढ़ी गई हैं। इन्हें हैदराबाद के श्रीचल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने गढ़ा है।

Advertisement

तस्वीरों में भव्यता

रविवार देर रात कुछ तस्वीरें मंदिर ट्रस्ट ने जारी की थीं। इनमें  ग्राउंड फ्लोर में फीनिशिंग का काम,दरवाजा फिट करते कारीगर और फर्श पर भव्य नक्काशी होते देखा गया। पहली तस्वीर देख कर ऐसा लग रहा है  चमकती दमकती लाइट्स नहीं बल्कि भगवान भास्कर की किरणें हैं। जो मंदिर को अपनी रोशनी से नहला रही हैं। 

ये भी पढ़ें- किस नक्षत्र में जन्मे थे भगवान राम? उच्च राशि में थे सूर्य, मंगल, बृहस्पति, शुक्र और शनि

Advertisement

 

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 16 January 2024 at 10:43 IST