Budhwar को करने जा रहे हैं खरीदारी, भूल से भी घर न लाएं ये 3 चीजें; साथ आ सकती है कंगाली!
Budhwar के दिन पूजा-पाठ के साथ ही कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिन अगर आप शॉपिंग पर जा रहे हैं, तो भूल से भी कुछ चीजों को नहीं खरीदना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Budhwar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, तो उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। अगर आपको भी अचानक से बिना वजह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको बुधवार के दिन गणपति महाराज की विधिवत पूजा अर्चना करने के साथ इस दिन कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।
बुधवार के दिन का संबंध गणपति महाराज के साथ बुध ग्रह से भी है। ऐसे में इस दिन गणेश जी की पूजा करके बुध ग्रह की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है, लेकिन इस दिन जानें-अनजानें में की जाने वाली कुछ गलती भी बुध को कमजोर करती है। जिसमें बुधवार के दिन कुछ चीजों को खरीदकर घर लाना भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं कि बुधवार के दिन भूलकर भी किन चीजों को घर नहीं लाना चाहिए।
किसके कारक हैं बुध ग्रह?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक, व्यापार, वाणी और गणित का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में जब इनकी स्थिति कमजोर होती है, तो इन सभी पर इसका बुरा प्रभाव दिखाई देता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में कंगाली आने लगती है, आर्थिक तंगी का सामना तक करना पड़ता है।
बुधवार के दिन भूलकर भी घर न लाएं ये चीजें
कपड़े और जूते
मान्यताओं के मुताबिक बुधवार के दिन जूते, चप्पल और कपड़े की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें… Lucky Plants: घर में गुड लक लेकर आते हैं ये फूल के पौधे, लगाने से शुरू हो जाते हैं अच्छे दिन
किचन से जुड़ें इस सामान को न लाएं घर
बुधवार के दिन हरि मिर्च, हरा धनिया, पालक साथ ही हरी दाल नहीं खरीदनी चाहिए। शास्त्रों में बुध ग्रह को हरे रंग से संबंधित माना जाता है। ऐसे में इन चीजों को बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होती है।
Advertisement
बालों से जुड़े सामान न खरीदें
अगर आप कुंडली में बुध की स्थिति को कमजोर होने से बचाना चाहते हैं तो आपको बुधवार के दिन बालों से जुड़ी कंघा, तेल और हेयर ड्रायर जैसी कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।