अपडेटेड 21 March 2025 at 10:06 IST

Sheetala Ashtami 2025: शीतला अष्टमी कल, नोट करें पूजा का मुहूर्त और विधि; माता को लगाएं इस खास चीज का भोग

Sheetala Ashtami 2025: आइए जानते हैं कि शीतला अष्टमी किस दिन मनाई जाएगी और इसकी पूजन विधि क्या है।

Follow : Google News Icon  
sheetala mata
शीतला अष्टमी | Image: Meta AI

Sheetala Ashtami 2025: सनातन धर्म में शीतला माता की पूजा करने का बेहद खास महत्व होता है। होली के बाद सातवें और आठवें दिन शीतला माता की पूजा और व्रत किए जाने की परंपरा है। शीतला सप्तमी आज यानी शुक्रवार, 21 मार्च को मनाई जा रही है, वहीं शीतला अष्टमी कल यानी 22 मार्च को मनाई जाने वाली है।

मान्यता है कि शीतला सप्तमी और अष्टमी के दिन मां शीतला की पूजा और व्रत करने से चेचक के साथ ही अन्य तरह की बीमारियां और संक्रमण नहीं होता हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार को आप किस शुभ मुहूर्त में मां शीतला की पूजा अर्चना कर सकते हैं।

शीतला अष्टमी पूजा मुहूर्त (Sheetala Ashtami 2025 Puja Muhurat)

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 22 मार्च को सुबह 04 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी। जिसका समापन 23 मार्च को सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में शीतला अष्टमी 22 मार्च को मनाई जाने वाली है। इसे बसोड़ा भी कहा जाता है।

शीतला अष्टमी के दिन पूजन मुहूर्त की बात करें तो 22 मार्च को सुबह 06 बजकर 23 मिनट से शाम 06 बजकर 33 मिनट तक माता शीतला की पूजा की जा सकती है। ये मुहूर्त कुल 12 घंटे 11 मिनट की अवधि का होगा।

Advertisement

शीतला अष्टमी पूजन शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ- उत्तम: सुबह 07 बजकर 54 मिनट से सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक।

Advertisement

लाभ- उन्नति: दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक।

अमृत- सर्वोत्तम: दोपहर 03 बजकर 31 मिनट से दोपहर 05 बजकर 02 मिनट तक।

शीतला अष्टमी की पूजा विधि (Sheetala Ashtami 2025 Puja Vidhi)

शीतला अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और स्वच्छ करड़े पहनें।

इसके बाद मां शीतला को जल अर्पित करें। उन्हें अक्षत, हल्दी, मेहंदी, रोली व कलावा आदि अर्पित करें।

माता शीतला की धूप, दीप से पूजा करें और उनकी आरती उतारें।

शीतलाष्टक स्रोत का पाठ करें। मां को भोग लगाएं और प्रसाद को परिवार के सदस्यों में वितरित करें।

इस दौरान माता से क्षमा प्रार्थना जरूर करें।

शीतला अष्टमी का भोग (Sheetala Ashtami Bhog)

माता शीतला को भोग में बासी भोजन के अलावा बासी हलवा, पूड़ी, बाजरे की रोटी और मालपुए आदि का भोग लगाया जा सकता है। माता को भोग में ठंडी यानी बासी चीजें पसंद है। 

ये भी पढ़ें: Sheetla Saptami 2025: शीतला सप्तमी आज, जरूर करें माता की आरती और इन खास मंत्रों का जप; बनी रहेगी कृपा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 March 2025 at 10:06 IST