अपडेटेड 7 October 2024 at 07:30 IST

Skandamata Aarti: स्कंदमाता की पूजा के बाद जरूर बोलें ये आरती, कवच भी पढ़ें

Shardiya Navratri 5th Day 2024: आज आप स्कंदमाता की कौन सी आरती और कवच (skandamata aarti) पढ़ सकते हैं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Skandamata
Skandamata | Image: social media

Shardiya Navratri 5th Day 2024: बता दें कि आज यानि नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जा रही है। ऐसे में यदि आप इन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं और अपने ऊपर इनका आशीर्वाद बनाए रखना चाहते हैं तो आप इनकी पूजा के बाद आरती जरूर पढ़ें। साथ ही इस लेख में आपको कवच और स्कंदमाता ध्यान भी दिया जा रहा है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप स्कंदमाता की कौन सी आरती और कवच (skandamata aarti) पढ़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

देवी स्कंदमाता ध्यान

वन्दे वाञ्छित कामार्थे चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा स्कन्दमाता यशस्विनीम्॥

धवलवर्णा विशुध्द चक्रस्थितों पञ्चम दुर्गा त्रिनेत्राम्।
अभय पद्म युग्म करां दक्षिण उरू पुत्रधराम् भजेम्॥

Advertisement

पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालङ्कार भूषिताम्।
मञ्जीर, हार, केयूर, किङ्किणि, रत्नकुण्डल धारिणीम्॥

प्रफुल्ल वन्दना पल्लवाधरां कान्त कपोलाम् पीन पयोधराम्।
कमनीयां लावण्यां चारू त्रिवली नितम्बनीम्॥

Advertisement

देवी स्कंदमाता कवच

ऐं बीजालिंका देवी पदयुग्मधरापरा।
हृदयम् पातु सा देवी कार्तिकेययुता॥

श्री ह्रीं हुं ऐं देवी पर्वस्या पातु सर्वदा।
सर्वाङ्ग में सदा पातु स्कन्दमाता पुत्रप्रदा॥

वाणवाणामृते हुं फट् बीज समन्विता।
उत्तरस्या तथाग्ने च वारुणे नैॠतेअवतु॥

इन्द्राणी भैरवी चैवासिताङ्गी च संहारिणी।
सर्वदा पातु मां देवी चान्यान्यासु हि दिक्षु वै॥

देवी स्कंदमाता आरती

जय तेरी हो स्कन्द माता। पांचवां नाम तुम्हारा आता॥
सबके मन की जानन हारी। जग जननी सबकी महतारी॥
तेरी जोत जलाता रहूं मैं। हरदम तुझे ध्याता रहूं मै॥
कई नामों से तुझे पुकारा। मुझे एक है तेरा सहारा॥
कही पहाड़ों पर है डेरा। कई शहरों में तेरा बसेरा॥
हर मन्दिर में तेरे नजारे। गुण गाए तेरे भक्त प्यारे॥
भक्ति अपनी मुझे दिला दो। शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो॥
इन्द्र आदि देवता मिल सारे। करे पुकार तुम्हारे द्वारे॥
दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आए। तू ही खण्ड हाथ उठाए॥
दासों को सदा बचाने आयी। भक्त की आस पुजाने आयी॥

ये भी पढ़ें - Navratri 5th Day: स्कंदमाता के इन मंत्रों से दें आहुति, पढ़ें स्तोत्र...

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 7 October 2024 at 07:30 IST