अपडेटेड 22 September 2025 at 23:48 IST

Vastu Tips For Navratri 2025: नवरात्रि में करें ये आसान उपाय, बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा और दूर होगी पैसों की तंगी

Vastu Ke Upay: घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म करने के लिए आप अपना मन पूजा-पाठ में लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

shardiya navratri 2025 vastu tips to get goddess durga blessings also it will bring prosperity and money at home and life vastu ke upay
shardiya navratri 2025 vastu tips to get goddess durga blessings also it will bring prosperity and money at home and life vastu ke upay | Image: Freepik/Meta AI

नवरात्रि का पर्व साल में दो बार आता है और शारदीय नवरात्री शुरू हो चुके हैं। मां दुर्गा के भक्त पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ इस पावन पर्व को मनाते हैं। माना जाता है कि इन नौ दिनों में किए गए छोटे-छोटे उपाय घर की नकारात्मकता को दूर करके सुख-समृद्धि और मां दुर्गा की कृपा को आकर्षित करते हैं। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर नवरात्रि में कुछ खास नियम और उपाय अपना लिए जाएं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और पैसों की तंगी भी खत्म हो सकती है। आइये जानते हैं क्या-

नवरात्रि के लिए वास्तु टिप्स

मुख्य द्वार पर सजावट करें

नवरात्रि में घर के मुख्य दरवाजे पर तोरण, आम या अशोक के पत्तों की सजावट जरूर करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है।

उत्तर-पूर्व दिशा को साफ रखें

घर का ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा सबसे पवित्र माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में इसे हमेशा साफ-सुथरा और रोशनी से भरपूर रखें। यहां भगवान की मूर्ति या कलश स्थापना करना शुभ माना जाता है।

कलश स्थापना का सही स्थान

अगर आप नवरात्रि में घटस्थापना कर रहे हैं, तो इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि और धन का प्रवाह बढ़ता है।

Advertisement
Uploaded image

घर में रखें दीपक और धूप

हर दिन सुबह-शाम घर में दीपक और धूपबत्ती जलाएं। खासकर मंदिर वाले स्थान पर घी का दीपक लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता दूर होती है।

तुलसी का पौधा करें पूजनीय

तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है। नवरात्रि के दिनों में तुलसी को जल दें और शाम को उसके पास दीपक जलाएं। इससे घर में सुख-शांति और पैसों की बरकत बनी रहती है।

Advertisement

लाल या पीले रंग का प्रयोग

नवरात्रि में घर की सजावट में लाल और पीले रंग का प्रयोग ज्यादा करें। ये रंग मां दुर्गा के प्रिय माने जाते हैं और धन व खुशियों की ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।

कचरा या टूटी-फूटी चीजें न रखें

घर के मंदिर या पूजा स्थल के आसपास कभी भी कचरा, टूटा-फूटा सामान या पुरानी बेकार वस्तुएं न रखें। इससे मां की कृपा कम हो सकती है और घर में दरिद्रता का वास हो सकता है।

Uploaded image

नवरात्रि में इन वास्तु टिप्स का लाभ

नवरात्रि 2025 में ये आसान उपाय करेंगे, तो घर में खुशियों का माहौल बनेगा, नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और मां दुर्गा की कृपा से पैसों की तंगी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Tulsi Ke Upay: नवरात्रि में मां तुलसी की विशेष पूजा करने से बरसती है कृपा? जानें सही दिशा में रखने और पूजा करने का तरीका

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 22 September 2025 at 23:48 IST