अपडेटेड 2 October 2024 at 21:48 IST

Shardiya Navratri 2024: घटस्थापना के कलश में जरूर डालें ये चीजें, तभी 9 दिन की उपासना होगी पूरी

Shardiya Navratri के पावन पर्व में अगर आप भी घटस्थापना करने जा रहे हैं, तो कलश में कुछ चीजों को डालना न भूलें।

Ghatasthapana shubh muhurat
कलश में क्या-क्या डालें? | Image: freepik

Shardiya navratri kalash me kya daale: पिछले कई दिनों से लोग शारदीय नवरात्रि की तैयारी में जुटे हुए थे। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व की शुरुआत कल यानी 2 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार से हो रही है। ऐसे में हर कोई सुबह की तैयारी कर रहा है। नवरात्रि के पहले दिन लोग माता रानी की प्रतिमा को स्थापित करते हैं और विधिवत पूजा अर्चना करके मां का आह्वान करते हैं, लेकन बिना घटस्थापना के नवरात्रि का पर्व अधूरा होता है। ऐसे में अगर आप भी घटस्थापना कर रहे हैं, तो कलश स्थापना के पहले इसमें किन-किन चीजों को डाला जाता है इसके बारे में जरूर जान लें।

दरअसल, शास्त्रों के मुताबिक अगर कलश स्थापना में छोटी से भी गलती होती है, तो नौ दिन की पूजा का फल बिगाड़ सकता है। ऐसे में कलश स्थापना के पहले इस बात की जानकारी होना बेहद जरूरी है, इसमें किन-किन चीजों को डालना चाहिए और स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए इसके बारे में जानते हैं।

कलश में किन-किन चीजों को डालना चाहिए?

ज्योतिषाचार्य और शास्त्रों के मुताबिक नवरात्रि में कलश स्थापना का बहुत ही खास महत्व माना जाता है। ऐसे में इसे स्थापित करते समय आपकी जरा सी गलती पूरे पूजा के फल को समाप्त कर सकता है। ऐसे में कलश स्थापित करने से पहले इसके अंदर गंगा जल, सुपारी, सिक्का, आम का पल्लव, नीम का पल्लव, अक्षत, कलावा, जौ, इत्र, फूल, नारियल, हल्दी, कुमकुम, दूर्वा, लौंग, इलायची, गाय का घी, कपूर, श्रृंगार का सामान, मेवे आदि डालें।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है?

3 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार से शुरू होने वाली नवरात्रि में कलश स्थापना के दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजे से लेकर 7 बजे तक है। वहीं दूसरा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक है। ऐसे में दोनों में से किसी भी मुहूर्त में आप कलश स्थापना कर सकते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… कल से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, महिला-पुरुष आज ही निपटा लें काम; 9 दिनों तक होगा वर्जित

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 2 October 2024 at 21:48 IST