Sharad Purnima 2025 Upay: शरद पूर्णिमा की रात चुपके से कर लें ये काम, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन; आपकी सभी मुरादें होंगी पूरी
Sharad Purnima 2025 Upay: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा के दिन रात्रि में चंद्रमा की पूजा करने का विधान है। साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे चुपके से करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Sharad Purnima 2025 Upay: सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा की रात को बेहद चमत्कारी माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इतना ही नहीं, इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है। इतना ही नहीं, शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से दाना जाता है।
क्योंकि इस दिन मां लक्ष्मी सभी जातकों के घर में भ्रमण करने के लिए आती हैं। आपको बता दें, शरद पूर्णिमा आज ही है और आज रात्रि में चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने का विधान है। इस दिन कई ग्रह-नक्षत्र के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे चुपके से करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और मां लक्ष्मी की कृपा भी बन रहती है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
शरद पूर्णिमा के दिन रात्रि में चंद्रमा को दें जल
आप आज शरद पूर्णिमा के दिन रात्रि में एक तांबे के पात्र में जल, अक्षत, सफेद फूल, कच्चा दूध मिलाकर अर्घ्य दें। साथ ही घी का दीपक जलाएं। इससे आपके जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है और कुंडली में स्थित चंद्रदोष से भी छुटकारा मिल सकता है।
Advertisement
शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को चढ़ाएं ये चीजें
आप आज शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान के साथ करें। आप घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ माता लक्ष्मी की प्रतिमा लगाएं। आप मां लक्ष्मी को मिठाई, सफेद फूल, सुहाग का सामान चढ़ाएं। साथ ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ जरूर करें। इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
ये भी पढ़ें - Karwa Chauth 2025 Shopping: करवा चौथ पर शॉपिंग करने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये बाजार, सस्ते दामों में मिलेंगी साड़ियां
Advertisement
शरद पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये दान
आप आज शरद पूर्णिमा के दिन सप्तधान्य का दान जरूर करें। सप्तधान्य से मतलब है सात तरह के अनाज। इसके अलावा आप आज सफेद चीजों का दान अवश्य करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और रोगदोष से छुटकारा मिल सकता है।