अपडेटेड 23 August 2024 at 22:42 IST
Shaniwar Upay: शनिदेव को नहीं करना चाहते हैं नाराज? तो शनिवार को भूलकर भी न करें ये 7 काम
Shaniwar Upay: शास्त्रों में शनिवार के कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन न करने पर शनिदेव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shaniwar Ko Kya Nahi Karna Chahiye: धार्मिक मान्यता के मुताबिक व्यक्ति के कर्मों का लेखा-जोखा करने वाले सूर्य पुत्र शनिदेव (Shani Dev) को शनिवार (Shaniwar) का दिन समर्पित किया गया है। कहते हैं कि शनिदेव अगर किसी व्यक्ति पर नाराज हो जाए तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है, वहीं अगर वह किसी पर खुश हो जाएं तो उसका पूरा जीवन खुशियों से भर देते हैं। ऐसे में अगर आप शनिदेव (Shani Dev) को नाराज नहीं करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए।
दरअसल, शास्त्रों में जैसे हफ्तों के सातों दिनों के लिए कुछ न कुछ नियम बताए गए हैं। ठीक उसी तरह से शनिवार (Shaniwar Ke Upay) के दिन के भी कुछ नियम हैं, जिनका पालन न करने पर शनिदेव (Shani Dev) की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन किन कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये काम
- शनिवार के दिन गलती से भी नमक नहीं खरीदना चाहिए, इसे अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने पर आप पर कर्ज चढ़ सकता है।
- शनिवार के दिन लोहा खरीदना भी अशुभ माना गया है। ऐसा करने पर शनिदेव नाराज हो जाते हैं और व्यक्ति को उनकी कू दृष्टि का सामना करना पड़ सकता है।
- शनिवार के दिन जूता खरीदना सही नहीं होता है। इसकी वजह से आपके कार्यों में रूकावट आ सकती है।
- अगर शनिवार के दिन आप कपड़े खरीदते हैं या शॉपिंग करते हैं, तो वह आपको फलता नहीं है। ऐसे में इस दिन खरीदारी से बचना चाहिए।
- अगर आप चाहते हैं कि आप पर शनिदेव की कृपा बनी रहे तो इस दिन भूलकर भी किसी संग विवाद में न पड़ें। साथ इस दिन आप शनिदेव की कृपा पाने के लिए किसी शनि मंदिर में तिल, लोहे और सरसों के तेल का दान करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 23 August 2024 at 22:42 IST