अपडेटेड 26 October 2024 at 06:40 IST

Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें ये महाउपाय, बदल जाएगी किस्मत, हर संकट का होगा नाश!

Shaniwar Ke Upay: अगर आप शनिदेव को खुश कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको शनिवार के दिन ये उपाय जरूर करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Shani dev
शनिदेव | Image: Shutterstock

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन बेहद खास माना गया है। यह दिन भगवान शनि को समर्पित किया गया है। शनिदेव को कर्मदाता भी कहा जाता है। माना जाता है कि शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल या दंड देते हैं। यही वजह है कि लोग शनिदेव को खुश करने के लिए शनिवार के दिन उनकी पूजा व व्रत करते हैं।

हालांकि शनिदेव को खुश करने के लिए आप शनिवार के दिन उनकी पूजा करने के साथ-साथ कुछ उपाय भी कर सकते हैं। इन उपायों को करने से भगवान शनि की कृपा सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहेगी। इतना ही नहीं ये उपाय आपको हर तरह के संकट से उबारने का काम भी करेंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।

शनिवार के उपाय (Saturday Remedies)

1. बीज मंत्र का जाप

शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन 'ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से आपको शनि दोष और साढ़ेसाती से राहत मिलेगी।

Advertisement

2. काले कुत्ते की सेवा

शनिवार को काले कुत्ते की सेवा करें। काला कुत्ता शनिदेव का वाहन माना जाता है। उसकी सेवा और भोजन कराकर आप भगवान शनि की कृपा को अपने ऊपर आकर्षित कर सकते हैं।

Advertisement

3. दान करना

शनिवार को दान करना बहुत शुभ माना जाता है। जरूरतमंद लोगों को काला छाता, कंबल, उड़द, शनि चालीसा, काला तिल, जूते और चप्पल का दान करें। इससे भगवान शनि आपको मनचाहा फल देंगे।

4. सरसों के तेल का उपाय

शनिवार को सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर इस तेल को दान कर दें। यह उपाय शनिदोष से मुक्ति दिलाने में मदद करता है और शनिदेव का आशीर्वाद आपके परिवार पर बना रहता है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन? जानिए आज का राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 26 October 2024 at 06:40 IST