अपडेटेड 18 May 2024 at 07:34 IST
Shaniwar Upay: शनिदेव को करना है खुश तो 7 शनिवार तक करें ये आसान उपाय, हर कष्ट से मिलेगी मुक्ति
Shaniwar Ke Upay: शनिदेव की कृपा बनाए रखने के लिए आपको लगातार सात शनिवार तक ये उपय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। जिसके अनुसार शनिवार के दिन भगवान शनि की पूजा की जाती है। पुराणों में शनि देव को धर्मराज और न्याय का देवता माना गया है, यही वजह है कि सनातन धर्म में भगवान शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है।
शनिदेव को कर्मफल दाता भी कहा जाता है। माना जाता है कि शनिदेव व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार उन्हें फल देते हैं। इसलिए शनिवार के दिन जो लोग भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना करते हैं उन पर शनिदेव का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। हालांकि इस दिन आप कुछ विशेष उपाय करके भी शनिदेव को खुश कर सकते हैं। आइए जाते हैं ये उपाय क्या है।
सात शनिवार करें ये खास उपाय (Shaniwar Ke Upay)
- कर्मफल दाता शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको लगातार सात शनिवार को श्वान यानी काले कुत्ते की सेवा करनी चाहिए। आप अन्य कुत्तों की भी सेवा कर सकते हैं।
- कुत्तों की सेवा के दौरान आप उन्हें भोजन कराने के साथ-साथ उनके रहने के लिए स्थान भी दें। साथ ही ठंड के मौसम में उन्हें कपड़े जरूर पहनाएं। आप ये उपाय लगातार सात दिन करने के बाद भी जारी रख सकते हैं।
- वैसे तो दान करना काफी पुण्य का काम होता है लेकिन अगर आप सात शनिवार तक गरीब और असहाय लोगों को भोजन, कपड़े इत्यादि का दान करते हैं तो इससे शनिदेव खुश होकर आप और आपके परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
- शनिवार के दिन व्रत करने के साथ-साथ आपको पीपल के पेड़ की पूजा भी करनी चाहिए। अगर आप लगातार सात शनिवार तक पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं तो इससे भगवान शनि का आशीर्वाद व्यक्ति पर बना रहता है।।
- लगातार सात शनिवार तक शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाकर तिल के तेल का दीपक जरूर जलाएं। इससे शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं।
- शनिदेव की कृपा पाने के लिए आपको सात शनिवार तक कौवे को रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से आपकी बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 18 May 2024 at 07:21 IST