अपडेटेड 17 August 2024 at 09:03 IST
नाराज शनिदेव हो जाएंगे प्रसन्न, बस हर शनिवार कर लें लौंग के ये आसान उपाय; हर कष्ट का होगा नाश
Shaniwar Ke Totke: अगर आप शनिदेव की नाराजगी दूर करना चाहते हैं तो आपको शनिवार के दिन लौंग के ये विशेष उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को न्याय और कर्मों का देवता कहा जाता है। कहते हैं कि शनिदेव व्यक्ति के अच्छे व बुरे कर्मों के हिसाब से उसे फल या दंड देते हैं। वहीं शनिवार के दिन विशेष रूप से भगवान शनिदेव की पूजा की जाती है।
अगर आप लगातार कई संकटों से जूझ रहे हैं तो आपको शनिदेव की पूजा और शनिवार का व्रत जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव की नाराजगी भी दूर होती है और अगर कुंडली में शनि दोष हो तो वह भी दूर हो जाता है। हालांकि शनिवार को शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ आप इस दिन लौंगे के कुछ विशेष उपाय भी कर सकते हैं। ये उपाय आपकी कई परेशानियों को दूर कर आपके जीवन को खुशहाली से भर देंगे।
शनिवार को करें लौंग के ये उपाय (Clove remedies for Saturday)
कलह-क्लेश से मुक्ति
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना है। इसके साथ ही इसमें एक लौंग डाल दें। इससे घर में सुख शांति बनी रहेगी और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा।
Advertisement
आर्थिक तंगी से छुटकारा
आपको शनिवार ही नहीं बल्कि रोजाना कुछ दिनों तक रोज रात में कपूर की टिकिया में 2 लौंग डालकर जलानी है। इससे आपके करियर-बिजनेस में जितनी भी बाधाएं आ रही हैं, वह सभी दूर हो जाएंगी।
Advertisement
बीमारी या पीड़ाओं से दूरी
शनिवार के दिन घर में तेल का दीपक जलाकर इसमें तीन लौंग डाल दें। अब इस दीपक को पीपल के पेड़ के नीचे ले जाकर रख दें। इससे आपके परिवार के सदस्यों की तमाम बीमारियां दूर हो जाएंगी।
काम में आ रही अड़चनें होंगी दूर
आपको शनिवार की रात को घर में सरसों के तेल का दीपक जलाकर इसमें दो लौंग डालनी हैं। हर शनिवार ऐसा करने से आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 17 August 2024 at 09:03 IST