अपडेटेड 2 March 2024 at 08:05 IST
Shanivar Niyam: शनिवार के दिन भूलकर भी घर न लाएं ये चीजें, झेलनी पड़ सकती है शनि देव की नाराजगी
Shaniwar Upay: अगर आप चाहते हैं कि शनि देव आपसे कभी नाराज न हो तो आपको इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shanivar Niyam: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार शनिवार के दिन भगवान शनि की पूजा की जाती है। शनि देव को न्याय और कर्म फल दाता कहा जाता है। यानी कि भगवान शनि व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार उन्हें फल या सजा देते हैं।
जिस तरह से शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से वह प्रसन्न हो जाते हैं उसी तरह से शनिवार के दिन घर में कुछ चीजें लाने की वजह से वह नाराज भी हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप शनि देव के प्रोकप से बचना चाहते हैं तो आपको भूलकर भी शनिवार के दिन कुछ चीजों को खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए। आइए जानते हैं कि ये चीजें कौन-सी हैं।
शनिवार को घर नहीं लानी चाहिए ये चीजें
लोहे का सामान
शनिवार के दिन भूलकर भी लोहे का कोई सामान घर नहीं लाना चाहिए। ये काफी अशुभ माना जाता है। दरअसल, लोहे को शनि की धातु माना जाता है। इसलिए अगर आप शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजों को घर लाते हैं तो आपको शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
Advertisement
सरसों का तेल
शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है। हालांकि, आपको शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शनि भगवान नाराज हो सकते हैं।
Advertisement
काले रंग के कपड़े
शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनना भले ही शुभ माना जाता है लेकिन इस दिन काले रंग के कपड़ों की खरीदारी करने से व्यक्ति पर शनि दोष पड़ सकता है। इसलिए काले कपड़ों की खरीदारी करने से बचें।
कोयला
अगर आप चाहते हैं कि शनि देव आपसे नाराज न हों तो आपको शनिवार के दिन कोयला खरीदने से बचना चाहिए। दरअसल, शनिवार के दिन कोयला खरीदने से शनि दोष लगता है। जिसकी वजह से शुभ कामों में अड़चनें आती हैं।
नमक
शनिवार के दिन नमक खरीदने से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि शनिवार के दिन नमक खरीदने से आर्थिक तंगी आती है और घर में दुख परेशानी बनी रहती है।
शनि देव से जुड़ी चीजें
शनिवार के दिन भगवान शनि से जुड़ी चीजें चाहे वह उनकी मूर्ति हो या तसवीर, को घर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है। इसलिए इन चीजों को शनिवार के अलावा आप किसी भी दिन खरीदकर घर ला सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 2 March 2024 at 07:50 IST