अपडेटेड 29 November 2024 at 23:45 IST
शनिवार के दिन नहीं करने चाहिए ये काम, वरना भुगतना पड़ेगा शनि का प्रकोप
Shani dev ke Upay in hindi: शनिवार के दिन भूलकर भी इन चीजों को नहीं करना चाहिए वरना शनि देव भगवान नाराज हो सकते हैं...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shani dev ke Upay in Hindi: शनिवार के दिन शनि देव की पूजा की जाती है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए लोग कई उपाय भी करते हैं। लेकिन जानकारी की कमी के कारण अक्सर लोग शनिवार के दिन कुछ ऐसे काम भी कर देते हैं जिसके कारण शनि देव नाराज हो जाते हैं। ये कार्य व्यक्ति को परेशानी की सामना भी करा सकते हैं। ऐसे में इन कामों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप शनिवार के दिन किन चीजों को करने से बचें और किस काम से शनिदेव आपसे गुस्सा हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
शनिवार के दिन न करें ये कार्य
- शनिवार के दिन व्यक्ति को कभी भी सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि सरसों का तेल खरीदने से शनि देव भगवान नाराज हो सकते हैं।
- शनिवार के दिन व्यक्ति को जूते चप्पल या लोहे का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए इससे शनि दोष लगा सकता है। साथ ही शनि भगवान नाराज हो सकते हैं।
- शनिवार के दिन व्यक्ति को नई झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से धन की कमी हो सकती है और शनि देव भगवान निराश हो सकते हैं। इसके अलावा शनिवार को नई झाड़ू खरीदनी भी नहीं चाहिए।
- यदि व्यक्ति शनिवार के दिन लोहे के नए बर्तनों का इस्तेमाल करता है तो इससे भी उसे शनि के क्रोध का सामना करना पड़ता है।
- शनिवार के दिन व्यक्ति को नमक का दान भी नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि इस दान से व्यक्ति कर्जदार हो जाता है और उसे कर्जे से कभी मुक्त नहीं हो पाता।
- शनिवार के दिन व्यक्ति को बाल कटवाने से भी परहेज करना चाहिए। इसके अलावा नाखून काटने से मनाही की जाती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 29 November 2024 at 23:45 IST