अपडेटेड 4 February 2026 at 18:25 IST

Shani Vakri 2026: शनि मीन राशि में होने जा रहे हैं वक्री, इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ और अशुभ दोनों परिणाम; बरतें सावधानी

Shani Vakri 2026: शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है। वहीं शनिदेव साल 2026 में मीन राशि में ही रहने वाले हैं, लेकिन जुलाई में वक्री होंगे। जिससे कुछ राशियों के लिए यह बदलाव शुभ और अशुभ परिणाम लेकर आया है। आइए जानते हैं।

Shani Vakri 2026
Shani Vakri 2026 | Image: Facebook

Shani Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को 'न्याय का देवता' और 'कर्मफल दाता' माना गया है। शनि जब भी अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका गहरा प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वर्ष 2026 में एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना घटने जा रही है—शनि का मीन राशि में वक्री होना। जब कोई ग्रह वक्री होता है, तो पृथ्वी से देखने पर वह पीछे की ओर चलता हुआ प्रतीत होता है।

शनि की यह 'उल्टी चाल' कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खोलेगी, तो कुछ के लिए चुनौतियों का अंबार खड़ी कर सकती है। आइए जानते हैं इस गोचर का किन 3 प्रमुख राशियों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि वालों को खर्चों पर करना होगा नियंत्रण 

मेष राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना मिला-जुला रहेगा। मीन राशि में शनि आपके बारहवें भाव में रहेंगे, जो व्यय और विदेश का भाव है।यदि आप विदेश में नौकरी या पढ़ाई की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके पक्ष में हो सकता है। पुराने रुके हुए धन की वापसी संभव है। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है, विशेषकर नींद न आने की समस्या या पैरों में दर्द। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

कुंभ राशि वालों को करना होगा आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना 

कुंभ शनि की अपनी राशि है, लेकिन वक्री अवस्था आपके दूसरे भाव को प्रभावित करेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। व्यापार में पुराने निवेश अब फल देना शुरू कर सकते हैं। शनि की वक्री चाल आपकी वाणी में कड़वाहट ला सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं। निवेश करते समय जल्दबाजी न करें, अन्यथा बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Nariyal Barfi Recipe: घर पर मात्र इन 4 चीजों से  बनाएं नारियल की बर्फी, नोट करें रेसिपी 

मीन राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान

शनि आपकी ही राशि में वक्री हो रहे हैं, इसलिए सबसे अधिक हलचल आपके जीवन में ही देखने को मिलेगी। आप पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा होगा।  आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान मिल सकता है, बशर्ते आप अपने कर्मों के प्रति ईमानदार रहें। मानसिक तनाव और अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है। आलस्य को त्याग कर ही आप इस समय का सही उपयोग कर पाएंगे। नौकरी में लाभ हो सकते हैं।

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 4 February 2026 at 18:25 IST