अपडेटेड 4 January 2026 at 21:13 IST

Shani Uday 2026: शनि देव होने वाले हैं उदय, जानें किन राशियों के कामकाज में होगी तरक्की; दूर होगी पैसों की कमी

Lucky Zodiac Signs 2026: शनि उदय 2026 कुछ राशियों के लिए मेहनत का फल लेकर आ रहा है। यदि आप लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, तो शनि देव का यह उदय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

shani uday 2026 lucky zodiac signs Saturn rise meen rashi
शनि उदय 2026 | Image: Freepik

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मों का फल देने वाला और न्याय का देवता माना जाता है। शनि देव का उदय और अस्त होना न केवल व्यक्ति के जीवन, बल्कि समाज और देश-दुनिया पर भी असर डालता है। जब शनि उदित होते हैं, तो रुके हुए कामों में गति आती है और मेहनत का फल मिलने लगता है।

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार अप्रैल 2026 में शनि देव मीन राशि में उदित होने जा रहे हैं। इस परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय करियर, धन और तरक्की के लिहाज से बेहद शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को शनि उदय का विशेष लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शनि देव आपकी कुंडली के दशम भाव में उदित होंगे, जो करियर और कार्यक्षेत्र का भाव माना जाता है। नौकरी और व्यवसाय में स्थिरता आएगी। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे।

Uploaded image

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शनि देव आपकी कुंडली के तीसरे भाव में उदित होंगे। यह भाव साहस, पराक्रम और प्रयासों से जुड़ा होता है। ऐसे में आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नए काम शुरू करने का हौसला मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में किए गए प्रयास सफल होंगे। भाई-बहनों के सहयोग से लाभ मिल सकता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी।

Advertisement

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए शनि देव ग्यारहवें भाव में उदित हो रहे हैं, जिसे आय और लाभ का भाव माना जाता है। आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। नौकरी में वेतन वृद्धि या बोनस मिलने की संभावना है। सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, मित्रों और नेटवर्क के जरिए फायदे मिल सकते हैं।

शनि उदय 2026 कुछ राशियों के लिए मेहनत का फल लेकर आ रहा है। खासतौर पर मिथुन, मकर और वृष राशि वालों को इस दौरान करियर में तरक्की, आर्थिक मजबूती और नए अवसर मिल सकते हैं। यदि आप लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, तो शनि देव का यह उदय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Guru Gochar 2026: गुरु बृहस्पति के कर्क में गोचर से बनेगा हंस महापुरुष राजयोग, बदल जाएगा इन 3 राशियों का भाग्य; मिलेगी कामयाबी
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 4 January 2026 at 21:13 IST