Shani Uday 2026: शनि उदय से बदलेगी राशियों की दशा, इन 3 राशि वालों पर शनिदेव रखेंगे खास नजर

Lucky Zodiac Signs 2026: शनि का उदय कई राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आया है। हालांकि, शनि देव कर्म के अनुसार फल देते हैं, इसलिए मेहनत और सही व्यवहार बनाए रखना बेहद जरूरी है।

shani uday 2026 lucky and unlucky zodiac signs vrishabh-tula-meen-rashi shani-gochar impact
शनि उदय 2026 | Image: Freepik/Social Media

Shani Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता कहा जाता है। जब भी उनकी चाल या स्थिति में बदलाव होता है, तो इसका असर सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। इसी कड़ी में शनि देव मीन राशि में उदित हो चुके हैं और अब वे 26 मार्च 2027 तक इसी अवस्था में रहेंगे।

ज्योतिषविदों के अनुसार, इस दौरान जिन राशियों पर शनि “सोने के पाए” पर चल रहे हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलने की संभावना है। खासतौर पर वृषभ, तुला और मीन राशि वालों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि इन राशियों पर शनि उदय का क्या प्रभाव पड़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय खुशियों से भरा हो सकता है। ऐसे में लंबे समय से चली आ रही कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। घर या वाहन खरीदने का सपना साकार हो सकता है। साथ ही, आय के नए स्रोत बन सकते हैं और धन संचय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। रिश्तों में थोड़ी सावधानी रखें। अपनी वाणी में मिठास बनाए रखें और दूसरों का सम्मान करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए शनि का उदय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। ऐसे में नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। नई और अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खर्च कम और आय में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। साथ ही, सेहत का खास ध्यान रखें। चोट या दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी जरूरी है।

Advertisement
Uploaded image

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि में ही शनि का उदय हुआ है, इसलिए इस राशि के लोगों पर इसका खास प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में नई दिशा मिल सकती है और मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है। जीवन में स्थिरता और संतुलन आएगा। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।

शनि का उदय कई राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आया है। खासकर वृषभ, तुला और मीन राशि वालों के लिए यह समय तरक्की और सफलता का संकेत दे रहा है। हालांकि, शनि देव कर्म के अनुसार फल देते हैं, इसलिए मेहनत और सही व्यवहार बनाए रखना बेहद जरूरी है।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Gajlakshmi Rajyog 2026: गुरु-शुक्र मिलकर बनाएंगे गजलक्ष्मी योग, जानें किन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; होगा धन लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड