अपडेटेड 5 November 2024 at 16:04 IST
Shani Margi: शनि की सीधी चाल का इन राशियों पर पड़ेगा सीधा असर, 2025 तक सातवें आसमान पर होगी किस्मत
Shani Margi: शनि ग्रह की चाल में जल्द ही बदलाव होने वाला है। इसका सीधा असर कुछ राशियों पर पड़ेगा, जो उनकी किस्मत को सातवें आसमान पर ले जाएगा।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Shani Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र में सबसे क्रूर और खतरनाक ग्रह माने जाने वाले शनि (Shani Grah) एकलौता ऐसा ग्रह है, जिसकी चाल सबसे धीमी होती है। यह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का समय लग जाता है। वहीं इन दिनों शनि व्रकी (Shani Wakri) अवस्था यानी उल्टा चल रहे हैं, जिसकी वजह से कई राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब शनि मार्गी (Shani Margi) होने वाले हैं और उनकी सीधी चाल कुछ राशियों की किस्मत सातवें आसमान पर पहुंचाने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि शनि मार्गी कब हो रहे हैं और किन-किन राशियों (Horoscop) की किस्मत का सितारा चमकने वाला है।
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक न्याय के देवता शनि ग्रह इसी महीने यानी 15 नवंबर, 2024 की शाम 5 बजकर 9 मिनट पर अपनी स्वराशि कुंभ राशि (Aquarius) में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में इस परिवर्तन का सीधा असर कुछ राशियों पर सकारात्मक पड़ने वाला है। बता दें शनि के मार्गी (Shani Margi 2024) होने से कुछ राशियों की किस्मत का सितारा सातवें आसमान पर पहुंचने वाला है। तो चलिए जानते हैं इसमें कौन-कौन सी राशि शामिल हैं।
Shani Gochar खोलने वाला है इन 3 राशियों की किस्मत
मिथुन राशि (Mithun Rashi/Gemini)
शनि की बदलती चाल मिथुन राशि (Mithun Rashi) के लिए बहुत ही शुभ रहने वाली है, क्योंकि इस राशि में शनि (Shani Grah) नौवें भाव यानी भाग्य के भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। शुरुआत में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है, ऐसे में इस दौरान हर चीक का प्लान बनाकर ही चलें। इससे चीजें और काम आपके अनुकूल होगा। वहीं आपको नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से भी नवंबर से आने वाला साल अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि (Kanya Rashi/Virgo Sun Sign)
शनि के मार्गी होने का असर कन्या राशि (Kanya Rashi) पर भी पड़ने वाला है। इस राशि के जातकों को हर काम में सफलता हासिल हो सकती है, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं, व्यापार में सफल होने के योग बन रहे हैं। शनि की सीधी (Shani Margi) चाल से कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होने वाली है।
Advertisement
तुला राशि (Tula Rashi/Libra)
वहीं अब बात करते हैं तुला राशि (Libra) की। इस राशि के पांचवें भाव में शनि मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में तुला राशि वालों का भाग्योदय होगा। इस राशि के जातकों के अब सारे रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर के क्षेत्र में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो जाएगी। व्यापार में भी खूब लाभ होगा। वहीं अगर बात करें रिलेशनशिप (Relationship) की तो, लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।
यह भी पढ़ें… Surya Gochar: सूर्य बदल रहे हैं अपनी चाल, नवंबर की इस तारीख से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन!
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 5 November 2024 at 16:04 IST