Shani Margi 2026: साल के अंत से पहले इन 4 राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, शनि बरसाएंगे कृपा; किस्मत का मिलेगा पूरा साथ
11 दिसंबर को शनि देव मीन राशि में सीधी चाल चलेंगे। शनि के इस परिवर्तन से मेष, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान इन चार राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की, व्यापार में वृद्धि और आर्थिक मामलों में सफलता हासिल होने की पूरी संभावना है। शनि की यह सीधी चाल इन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना गया है। मान्यता है कि शनि देव इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। यही वजह है कि जब भी शनि देव की चाल में कोई बदलाव होता है, तो उसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर सीधा पड़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 को शनि देव मीन राशि में अपनी सीधी चाल यानी मार्गी होने जा रहे हैं। शनि की वक्री अवस्था खत्म होकर मार्गी चाल शुरू होने से लंबे समय से रुके हुए काम बनने लगते हैं। नौकरी और कारोबार में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। वैसे तो इसका प्रभाव हर राशि पर पड़ेगा, लेकिन 4 विशेष राशियों मेष, तुला, मकर और कुंभ के जातकों को इस दौरान बंपर लाभ मिलने के संकेत हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, हालांकि काम का दबाव थोड़ा बढ़ेगा। विदेश से जुड़े व्यापार में बड़ा लाभ होने की संभावना है। कारोबार में धीरे-धीरे सुधार होगा, बस थोड़ा धैर्य बनाए रखें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय खुशियों की सौगात लेकर आएगा। लंबे समय से चल रही पैसों की तंगी दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के पूरे आसार हैं।
Advertisement
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं, इसलिए शनि की सीधी चाल से इस राशि को बड़ी राहत मिलेगी।ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पुराने किए गए निवेश से बड़ा फायदा मिल सकता है। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि देव की कृपा से कमाई के नए स्रोत खुलेंगे।लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। करियर में तरक्की के नए रास्ते बनेंगे, हालांकि इस समय आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा।