अपडेटेड 27 November 2025 at 18:00 IST
Shani Margi 2025: 28 नवंबर को शनि मीन राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा तूफान
Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 28 नवंबर को शनिदेव मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है। यह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है तो शनिदेव की पूजा करने से अशुभ प्रभाव दूर हो सकते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं फिलहाल शनिदेव 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं यानी कि शनिदेव सीधी चाल चलने वाले हैं।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि जब भी राशि परिवर्तन या स्थिति में बदलाव होता है, तब उसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। शनि का मार्गी होना इसलिए खास माना जा रहा है, क्योंकि शनि की अंतिम गतिविधि होने वाली है और इसका प्रभाव 2026 तक रहने वाला है।
अब ऐसे में शनि के मीन राशि में मार्गी होने से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
शनि के मार्गी होने से मिथुन राशि पर असर
शनि के मार्गी होने से मिथुन राशि वालों थोड़ी सावधानियां बरतने की जरूरत है। आपको इस दौरान पैसों की लेन-देन करने से बचना है। आपको कहीं भी निवेश नहीं करना है। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है।
Advertisement
शनि के मार्गी होने से कर्क राशि पर असर
शनि के मार्गी से कर्क राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में ध्यान रखने की जरूरत है। शनि के मार्गी से इस राशि के जातकों को जिम्मेदारियां मिलेंगी, लेकिन आपको ध्यान से करना है। किसी भी काम को नजरअंदाज न करें। अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें - Korean Glass Skin: सर्दियों में अपनी स्किन केयर में शामिल करें ये दो चीज, चेहरा हो जाएगा गुलाबी और साफ
Advertisement
शनि के मार्गी से वृश्चिक राशि पर असर
इस राशि के जातकों के लिए शनि मार्गी मध्यम फलदायी रहने वाला है। इस राशि के जातकों को अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना है। ऑफिस में अपने काम से काम रखें। अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो अभी के लिए टाल दें।
शनि मार्गी से धनु राशि वालों पर असर
इस राशि के जातकों के लिए शनि मार्गी ठीक-ठाक रहेगा। आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है। आपके कुछ काम रुक सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। इसलिए ध्यान रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 27 November 2025 at 18:00 IST