अपडेटेड 5 March 2026 at 11:31 IST

Shani-Mangal Rajyog 2026: शनि और मंगल द्विद्वादश राजयोग से इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, चमकेगी किस्मत

Shani-Mangal Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इस वर्ष शनि और मंगल की युति से 'द्विद्वादश राजयोग' का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में इस योग को अत्यंत प्रभावशाली और धन-धान्य प्रदायक माना गया है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को उत्तम परिणाम मिलेगा।

Shani-Mangal Rajyog 2026
Shani-Mangal Rajyog 2026 | Image: Meta AI

Shani-Mangal Rajyog 2026:  ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युति का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इस साल ग्रहों के न्यायदेवता शनि और साहस के कारक मंगल मिलकर एक दुर्लभ 'द्विद्वादश राजयोग' का निर्माण कर रहे हैं। 
जब भी शनि और मंगल जैसे दो प्रभावशाली ग्रह एक-दूसरे से विशेष भावों में स्थित होते हैं, तो इसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 

लेकिन 2026 का यह राजयोग 3 विशेष राशियों के लिए 'चांदी ही चांदी' लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि वालों को होगा लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल स्वामी ग्रह है, और शनि का साथ मिलना इनके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश के लिए यह बेहतरीन समय है।  यदि आप पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं, तो 2026 में आपकी मुराद पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने की प्रबल संभावना है।

सिंह राशि वालों मिलेगा मान-सम्मान 

सिंह राशि वालों के लिए शनि और मंगल की यह स्थिति सामाजिक और व्यावसायिक स्तर पर बड़ी उपलब्धियां लेकर आएगी। कारोबारियों के लिए नया स्टार्ट-अप शुरू करने या विस्तार करने का यह 'गोल्डन पीरियड' है। आपके साहस में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन से कठिन निर्णय आसानी से ले पाएंगे। समाज में आपका रूतबा बढ़ेगा और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda का शाही अंदाज , सादगी ऐसी कि फैंस बोले- 'Real Geeta Govinda'; वायरल हुईं रिसेप्शन की तस्वीरें

मीन राशि वालों को होगा धन लाभ 

मीन राशि के जातकों के लिए यह राजयोग विदेश से जुड़े कार्यों में अपार सफलता दिला सकता है। एक से अधिक माध्यमों से धन का आगमन होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए यह समय विशेष रूप से फलदायी है, प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम मिलेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है और सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे।

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 5 March 2026 at 11:31 IST