अपडेटेड 25 May 2024 at 07:37 IST

Shani Jayanti 2024: कब है शनि जयंती? जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Shani Jayanti 2024 Date: अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको शनि जयंती के दिन उनकी पूजा जरूर करनी चाहिए।

Follow : Google News Icon  
lord shani
शनिदेव | Image: Shutterstock

Shani Jayanti 2024: हिंदू धर्म में भगवान शनि देव का एक विशेष स्थान है। उन्हें कर्म फल दाता और न्याय का देवता भी कहा जाता है। माना जाता है कि शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे दंड या फल देते हैं। शनिदेव की एक नजर किसी भी व्यक्ति को रंक और राजा बना सकती है।

वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में शनि साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे दोष रहते हैं जिस कारण उनके जीवन में असमय कई तरह कि मुश्किलें आती हैं। ऐसे में आप शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा कर इन दोषों से मुक्ति पा सकते हैं। हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। आइए जानते हैं कि इस साल यह तिथि किस दिन पड़ रही है।

शनि जयंती 2024 डेट (Shani Jayanti 2024 Date)

हिन्दू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 05 जून की शाम 07 बजकर 54 मिनट से होगी और इसका समापन 6 जून को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर होगा। ऐसे में शनि जयंती 6 जून को ही मनाई जाएगी। यानी कि आप कर्म फल दाता को खुश करने के लिए उनकी पूजा 6 जून को कर सकते हैं।

शनि जयंती 2024 शुभ मुहूर्त (Shani Jayanti 2024 Muhurat)

वैसे तो शनि जयंती के दिन यानी 6 जून को शनिदेव की पूजा करने के लिए पूरे दिन ही पूजा की जा सकती है।  लेकिन पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अगर सूर्य के ढलने के समय शनिदेव की पूजा की जाए तो शनिदेव व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी करते हैं। इसलिए आप इस समय में शनिदेव की पूजा कर सकते हैं।

Advertisement

शनि जयंती 2024 पूजा विधि (Shani Jayanti 2024 Puja Vidhi)

  • शनि जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें।
  • इस दिन नहाने के बाद नीले या काले रंग के साफ-स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • इसके बाद शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल में काला तिल डालकर शनिदेव को अर्पित करें।
  • अब शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर प्रार्थना करें।
  • शनि चालीसा का पाठ करें।
  • इसके बाद 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • शनिदेव को तिल, गुड़, खिचड़ी, काले तिल से बनी चीजों का भोग लगाएं।
  • आखिर में शनिदेव से क्षमा प्रार्थना करें और अर्पित किए गए भोग को प्रसाद के रूप में घर के सभी सदस्यों में वितरित करें। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों पर पड़ सकता है भारी, क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 25 May 2024 at 07:10 IST