अपडेटेड 10 September 2025 at 14:43 IST

Shani Gochar 2025: शनिदेव बदलेंगे अपनी चाल, दिवाली पर इन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Shani Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। जब भी इनकी चाल में बदलाव होता है तो इसका असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। आइए इस लेख में 3 ऐसी राशियों के बारे में जानेंगे। जिनपर शनिदेव मेहरबान रहने वाले हैं।

Shani Gochar 2025
Shani Gochar 2025 | Image: Freepik

Shani Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव सबसे धीमी गति से चलते हैं और व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनिदेव चाहें तो व्यक्ति को राजा से रंक या फिर रंक से राजा भी बन सकते हैं। शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है। ये जब भी किसी राशि में परिवर्तन करते हैं तो इससे राशिचक्र भी प्रभावित होता है।  अब ऐसे में शनिदेव दिवाली से पहले यानी कि 3 अक्टूबर 2025 को अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। अब ऐसे में इससे किन राशियों को लाभ होगा और भाग्योदय होगा?

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

वृषभ राशि वालों को होगा धन लाभ 

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिदेव शुभ परिणाम लेकर आए हैं। आपको खूब धन-दौलत, मान-सम्‍मान की प्राप्ति होगी। आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। कारोबारियों को लाभ होगा। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको लाभ हो सकता है। आपकी कोई इच्छआ पूरी हो सकती है। आपको प्रम प्रपोज भी मिल सकता है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जिससे जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे।

मिथुन राशि वालों को मिलेगी बड़ी उपलब्धि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि मार्गी भाग्योदय लेकर आए हैं। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपके तरक्की के सभी रास्ते खुलेंगे। आपको धन लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय शुभ है। निवेश से लाभ होगा। घर में खुशियों का आगमन होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Numerology: इन 4 मूलांक वाली लड़कियों को मिलता है सरकारी नौकरी वाला पति, खुद भी किसी अधिकारी से कम नहीं होतीं

मकर राशि वालों को बिजनेस में होगा प्रॉफिट 

मकर राशि के जातकों के लिए शनिदेव अचानक धन लाभ लेकर आए हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनते दिख रहे हैं। अगर आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो जल्द ही छुटकारा मिल सकता है। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके अच्छा समय जल्द ही आने वाला है।

Advertisement

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 10 September 2025 at 14:43 IST