अपडेटेड 6 March 2026 at 22:10 IST

Shani Gochar 2026: शनि महाराज के गोचर से शुरू होगी साढ़ेसाती? इन राशियों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़; रहना होगा सावधान

Unlucky Zodiac Signs 2026: शनि का गोचर जीवन में कई बदलाव लेकर आता है। यह समय व्यक्ति को अनुशासन, मेहनत और धैर्य का महत्व सिखाता है। इसलिए यदि इस दौरान चुनौतियां आएं, तो घबराने की बजाय संयम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना ही सबसे अच्छा उपाय माना जाता है।

shani gochar 2026 unlucky zodiac signs meen rashi saturn-transit-sadesati-impact-and-precautions lord shani dev
शनि गोचर 2026 | Image: Freepik

Lord Shani Dev Goahcr 2026 Impact On Rashi: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि को कर्मफल दाता कहा जाता है, यानी व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देने वाले ग्रह। इसलिए जब भी शनि अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका असर सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है।

वाक्य पंचांग के अनुसार 6 मार्च 2026 को सुबह 8:26 बजे शनि अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि का यह गोचर कई लोगों के लिए तरक्की के अवसर लेकर आएगा, तो कुछ राशियों के लिए चुनौतियां और धैर्य की परीक्षा भी ले सकता है। खासतौर पर वृषभ, कन्या और धनु राशि के जातकों को इस दौरान थोड़ा ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तो चलिए जानते हैं कि शनि के इस गोचर का अलग-अलग राशियों पर क्या असर पड़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए शनि का यह गोचर ‘जन्म शनि’ की शुरुआत माना जा रहा है। इस समय शनि आपकी ही राशि यानी पहले भाव में विराजमान होंगे।

Advertisement

इस दौरान आपको अपने व्यवहार और काम करने के तरीके पर खास ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में मनमर्जी करने या दूसरों पर हावी होने की कोशिश नुकसान पहुंचा सकती है। यदि आप जिम्मेदारियों को समझकर विनम्रता से काम करेंगे, तो धीरे-धीरे करियर की रुकावटें दूर हो सकती हैं।

Uploaded image

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर राहत भरा माना जा रहा है। शनि आपकी राशि से निकलकर अब दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू होगा।

Advertisement

पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव कम हो सकता है। आपकी मेहनत और कौशल को कार्यस्थल पर पहचान मिल सकती है। हालांकि किसी भी काम को बिना योजना के करने से बचें। प्लानिंग के साथ आगे बढ़ेंगे तो आर्थिक लाभ और प्रशंसा दोनों मिल सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनि अब बारहवें भाव में गोचर करेंगे। मीन राशि शनि की मित्र राशि मानी जाती है, इसलिए यह बदलाव आपके लिए कई मायनों में सकारात्मक साबित हो सकता है।

लंबे समय से रुकी हुई सैलरी या प्रमोशन मिलने के योग बन सकते हैं। साथ ही ट्रांसफर या स्थान परिवर्तन की संभावना भी है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। मेहनत और धैर्य बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर आठवें भाव में होगा, जिसे ज्योतिष में अष्टम शनि कहा जाता है। यह भाव चुनौतियों का माना जाता है, इसलिए इस दौरान थोड़ी सावधानी जरूरी है।

काम में सफलता मिलने में देरी हो सकती है या प्रमोशन और सैलरी बढ़ने में समय लग सकता है। ऐसे समय में मानसिक तनाव से बचना और धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी है। शांत और संतुलित रहकर काम करेंगे तो स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है।

Uploaded image

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर चौथे भाव में होगा, जिसे अर्धाष्टम शनि कहा जाता है। इस दौरान जीवन में स्थिरता और शांति बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

करियर के लिहाज से यह समय आगे बढ़ने का मौका दे सकता है। अगर आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और अनावश्यक विवादों से दूर रहेंगे, तो कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति हो सकती है।

शनि का गोचर जीवन में कई बदलाव लेकर आता है। यह समय व्यक्ति को अनुशासन, मेहनत और धैर्य का महत्व सिखाता है। इसलिए यदि इस दौरान चुनौतियां आएं, तो घबराने की बजाय संयम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना ही सबसे अच्छा उपाय माना जाता है।

यह जरूर पढ़ें: Surya Shani Yuti 2026: मार्च में शनि-सूर्य की युति से खुलेगा किस्मत का ताला, इन 3 राशियों की होगी तरक्की
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 22:10 IST