Shani Gochar 2026: शनि बदलेंगे अपनी चाल, जानें किन राशियों पर बना रहेगा आशीर्वाद; मिलेगी तरक्की
शनि गोचर 2026 कुछ राशियों के लिए तरक्की और सफलता लाएगा, तो कुछ के लिए धैर्य और संयम की परीक्षा लेगा। शनि की कृपा पाने के लिए ईमानदारी, मेहनत और सही उपाय सबसे बड़ा सहारा हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और ज्योतिष के अनुसार किसी भी साल का प्रभाव काफी हद तक शनि और बृहस्पति की स्थिति पर निर्भर करता है। शनि को कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है, इसलिए उनका गोचर जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है। तो चलिए जानते हैं कि साल 2026 में शनि देव किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे, किनके लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा और क्या उपाय करने चाहिए?
साल 2026 में शनि देव की स्थिति
साल 2026 में शनिदेव पूरे वर्ष मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे। 27 जुलाई, 2026 को शनि वक्री होंगे। वहीं 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। हालांकि वक्री-मार्गी होने के बावजूद शनि मीन राशि में ही रहेंगे। इस कारण कुंभ, मीन और मेष राशि पर साढ़ेसाती जारी रहेगी और सिंह और धनु राशि पर ढैय्या का प्रभाव बना रहेगा। जून से दिसंबर के बीच शनि के प्रभाव में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
2026 में देश-दुनिया पर शनि-बृहस्पति का असर
शनि और बृहस्पति ऐसे ग्रह हैं जो सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया की दिशा भी बदल सकते हैं। 2026 में शनि मीन राशि में स्थिर रहेंगे। बृहस्पति मिथुन, कर्क और सिंह राशि में गोचर करेंगे।
जून 2026 तक शनि और बृहस्पति का केंद्रीय संबंध बनेगा, जिससे वैश्विक स्तर पर अशांति, राजनीतिक बदलाव और अस्थिरता के संकेत मिलते हैं। अप्रैल से शुरू होने वाले संवत में बृहस्पति राजा और मंगल मंत्री होंगे, जिसे बहुत शुभ नहीं माना जाता। इसके कारण अप्रैल से जून 2026 के बीच दुनिया भर में उथल-पुथल संभव है।
Advertisement
राशि अनुसार शनि गोचर 2026 का प्रभाव क्या रहेगा?
वृषभ राशि
2026 में शनि वृषभ राशि के लिए बेहद शुभ रहेंगे। इस दौरान रुके हुए काम पूरे होंगे। विवादों और मुकदमों में सफलता मिल सकती है। करियर में बड़ा पद और धन लाभ मिल सकता है।
उपाय: शनिवार को अन्न या भोजन का दान करें।
Advertisement
कन्या राशि
सप्तम भाव में शनि लाभ देंगे। इस दौरान नौकरी और व्यापार में सुधार होगा। स्वास्थ्य, खासकर हड्डियों और नसों की परेशानी हो सकती है।
उपाय: नियमित शनि मंत्र का जप करें।
तुला राशि
षष्ठ भाव में शनि का गोचर अत्यंत शुभ है। ऐसे में करियर में तरक्की मिल सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। विवाह और रुके काम पूरे होने के योग नजर आ रहे हैं।
उपाय: शनिवार को जरूरतमंदों को अन्न दान करें।
मकर राशि
तीसरे भाव में शनि बेहद शुभ रहेंगे। इस दौरान करियर और धन में सफलता मिल सकती है। प्रयासों का अच्छा फल मिल सकता है। इसके अलावा नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है।
उपाय: शनिवार को अन्न और वस्त्र दान करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।