Shani Gochar 2026: शनि देव करेंगे रेवती नक्षत्र में गोचर, कर्क समेत किन राशियों की लगेगी लॉटरी?

Lucky Zodiac Signs 2026: साल 2026 के जुलाई महीने में शनि देव एक बहुत बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। वे 'रेवती नक्षत्र' के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। शनि देव का यह नक्षत्र परिवर्तन इन तीन राशियों के लिए तरक्की और खुशियों के नए दरवाजे खोलने वाला है।

shani-gochar-2026-revati-nakshatra-lucky-zodiac-signs kark kanya kumbh rashi brings Money and success in life
शनि गोचर 2026 | Image: Social Media/Freepik

Shani Revati Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय और कर्म का देवता कहा जाता है। मान्यता है कि शनि देव जब मेहरबान होते हैं, तो इंसान की किस्मत रातों-रात बदल जाती है। साल 2026 के जुलाई महीने में शनि देव एक बहुत बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। वे 'रेवती नक्षत्र' के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे।

चूंकि रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह हैं और बुध को शनि का परम मित्र माना जाता है, इसलिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ और प्रभावशाली रहने वाला है।

कब हो रहा है शनि का यह गोचर?

ज्योतिष की गणना के अनुसार, शनि देव अभी मीन राशि और रेवती नक्षत्र में मौजूद हैं। 2 जुलाई 2026, गुरुवार की सुबह 08:22 बजे शनि देव रेवती नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश कर जाएंगे और 20 अगस्त 2026 तक इसी स्थिति में रहेंगे। इसके बाद वे फिर से पहले चरण में लौट आएंगे। इस बीच सबसे खास बात यह है कि 27 जुलाई को शनि देव वक्री भी होंगे, जिससे इनका प्रभाव और भी ज्यादा तेज हो जाएगा।

किन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत?

वैसे तो शनि के इस बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए जुलाई से अगस्त तक का यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां:

Advertisement

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर बेहद शानदार साबित होने वाला है। शनि देव आपके भाग्य के घर में रहेंगे। इस दौरान आपकी आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे पैसों की स्थिति बहुत मजबूत होगी। अगर आपका कोई पुराना पैसा अटका हुआ है, तो वह वापस मिलने के पूरे योग हैं। निवेश से भी आपको बड़ा फायदा मिल सकता है।

Uploaded image

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं और रेवती नक्षत्र के मालिक भी बुध ही हैं। इसलिए शनि का यह गोचर आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय जश्न मनाने जैसा होगा। क्योंकि इस दौरान आपके करियर में तरक्की के नए और बेहतर मौके आएंगे। जो लोग सोशल मीडिया, इंटरनेट, कम्युनिकेशन या किसी भी तरह के ऑनलाइन काम से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय जबरदस्त सफलता लेकर आएगा।

Advertisement

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शनि देव आपके धन के भाव में बैठे हैं। अच्छी बात यह है कि इस दौरान देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि भी शनि पर रहेगी, जिससे किसी भी तरह की परेशानियां दूर रहेंगी। अगर आप लंबे समय से अपनी खुद की गाड़ी, घर या प्रॉपर्टी खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो वो अब पूरा हो सकता है। जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान हैं और उन्हें पैसों की जरूरत है, तो बैंक लोन या अन्य माध्यमों से उनकी आर्थिक परेशानियां आसानी से हल हो जाएंगी।

शनि देव का यह नक्षत्र परिवर्तन इन तीन राशियों के लिए तरक्की और खुशियों के नए दरवाजे खोलने वाला है।
 

यह जरूर पढ़ें: Rahu Nakshatra Parivartan 2026: राहु के नक्षत्र परिवर्तन से होगी छप्परफाड़ कमाई, जानें किन राशियों को होगा सबसे ज्यादा धन लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड