अपडेटेड 17 March 2026 at 14:28 IST
Shani Gochar 2026: शनि के गोचर से मिलेगी तरक्की, जानें किन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत?
Lucky Zodiac Signs 2026: शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए परिणाम भी अलग-अलग हो सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Shani Gochar 2026 Lucky Zodiac Signs In March: वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय और अनुशासन का ग्रह माना जाता है। यह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है, जो एक राशि में करीब ढाई साल तक रहता है। इसलिए इसका प्रभाव लंबे समय तक देखने को मिलता है।
इस समय शनि मीन राशि में स्थित हैं और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं। 21 मार्च 2026, शनिवार को शाम 4 बजे शनि इसी नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि इस दौरान शनि अस्त अवस्था में रहेंगे, जिससे कुछ राशियों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।
ज्योतिष के अनुसार, शनि का नक्षत्र परिवर्तन जीवन में बड़े बदलाव लाता है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन पर साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो। इस बार कुछ राशियों के लिए राहत और तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किन 3 राशियों को फायदा हो सकता है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि बारहवें भाव में हैं और साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। अब शनि के नक्षत्र बदलने से सेहत से जुड़ी समस्याओं में सुधार हो सकता है। ऐसे में पुराने रोगों से राहत मिलने के संकेत हैं। इससे धन लाभ के मौके बन सकते हैं। साथ ही, कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है। अब तक जो परेशानियां थीं, उनमें धीरे-धीरे कमी आने लगेगी।
Advertisement
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए शनि अष्टम भाव में हैं, जिसे उतार-चढ़ाव का भाव माना जाता है। लेकिन इस बदलाव के बाद नौकरी और व्यापार में लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चल रही टेंशन कम हो सकती है। इसके अलावा परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नई नौकरी या अवसर सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शनि चौथे भाव में हैं और ढैय्या चल रही है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन के बाद बिजनेस में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। ऐसे में मानसिक तनाव कम होगा। मां के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। नौकरी में फायदा और ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। इसके अलावा विरोधियों पर जीत मिल सकती है। यह समय आपके लिए राहत और प्रगति दोनों लेकर आ सकता है।
Advertisement
शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए परिणाम भी अलग-अलग हो सकते हैं। अगर आप मेहनत और अनुशासन बनाए रखते हैं, तो शनि का आशीर्वाद आपको सफलता जरूर दिला सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 17 March 2026 at 13:30 IST