अपडेटेड 1 June 2024 at 08:44 IST
Shani Dev: शनिवार को इन 4 चीजों का दिखना होता है शुभ, बनी रहती है शनिदेव की कृपा
Lord Shani: अगर आपको शनिवार के दिन कुछ विशेष चीजें नजर आती हैं तो इसका अर्थ है कि शनिदेव आपसे बेहद प्रसन्न हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shani Dev Ke Sanket: हिंदू धर्म में शनिदेव का बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। माना जाता है कि भगवान शनि व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल या दंड देते हैं, जिस कारण शनिदेव को कर्मफल दाता के नाम से भी जाना जाता है।
वहीं, अगर किसी व्यक्ति पर शनिदेव की कृपादृष्टि पड़ गई तो उसके सभी संकटों-दुखों का नाश हो जाता है। ऐसे में अगर आपको शनिवार के दिन कुछ विशेष चीजें नजर आती हैं तो यह एक संकेत होगा कि शनिदेव आपसे प्रसन्न हैं और उनका आशीर्वाद आप पर बना हुआ है। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों का दिखना अति शुभ माना जाता है।
शनिवार को ये चीजें दिखना होता है शुभ
काला कुत्ता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपको शनिवार के दिन घर के बाहर काला कुत्ता दिखता है तो यह एक शुभ संकेत माना जाएगा। इसका अर्थ होता है कि शनिदेव आपसे बेहद प्रसन्न हैं। इसके अलावा अगर आपको काला कुत्ता दूध पीते हुए दिखाई दे तो यह और भी शुभ माना जाएगा।
Advertisement
काली गाय का दिखना
शनिवार के दिन काली गाय का दिखना भी काफी शुभ होता है। इससे शनिदेव का आशीर्वाद भक्त पर बना रहता है। साथ ही ये जीवन में आने वाली सुख समृद्धि का संकेत भी है।
Advertisement
कौआ दिखना
अगर शनिवार के दिन घर से बाहर जाते समय कौआ पानी पीते हुए नजर आता है तो इससे पता चलता है कि शनिदेव आपसे अति प्रसन्न हैं।
भिक्षुक का दिखना
शनिवार के दिन अगर कोई भिक्षुक भोजन करता हुआ नजर आता है तो ये एक सुभ संकेत है। इसका अर्थ होता है कि शनिदेव की कृपा आप पर बनी हुई है और आपकी सभी परेशानियों का नाश जल्द ही जाने वाला है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 1 June 2024 at 07:17 IST