Shani Chandra Yuti 2026: 12 मई को शनि-चंद्र मिलकर बनाएंगे विष योग, इन 4 राशियों को हो सकता है धन का भारी नुकसान
Unlucky Zodiac Signs 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युति का खास महत्व माना जाता है। जब शनि और चंद्रमा एक साथ आते हैं, तो इसे विष योग कहा जाता है। इस योग को मानसिक तनाव, चिंता और जीवन में उतार-चढ़ाव बढ़ाने वाला माना जाता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Vish Yog 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 मई 2026 की शाम चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शनि देव मौजूद रहेंगे। ऐसे में शनि और चंद्रमा की युति से विष योग बनेगा। इसका असर कुछ राशियों पर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस दौरान मानसिक दबाव, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और आर्थिक नुकसान जैसी स्थितियां बन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं किन राशियों को इस समय ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए यह योग आपके मन और भावनाओं पर असर डाल सकता है। इस दौरान मानसिक बेचैनी, चिंता और तनाव बढ़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर मन परेशान रह सकता है।
स्वास्थ्य की बात करें तो खांसी-जुकाम या हल्की बीमारियां परेशान कर सकती हैं। काम में सफलता पाने के लिए मेहनत पर भरोसा रखें और किस्मत के भरोसे बिल्कुल न बैठें।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और शिव मंत्रों का जाप करें।
Advertisement
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि दुर्घटना का डर बना रह सकता है।
पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है। साथ ही पैसों के मामले में भी संभलकर चलने की जरूरत है। बिना सोचे-समझे खर्च करने से आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।
Advertisement
उपाय: जरूरतमंद लोगों की मदद करें और सेवा भाव रखें।
तुला राशि
तुला राशि वालों पर इस समय आलस्य हावी हो सकता है, जिससे जरूरी कामों में देरी हो सकती है। गले या पेट से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।
घर-परिवार में छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ सकता है, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। इस समय धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
उपाय: मां पार्वती की पूजा करें और सफेद चीजों का दान करें।
मीन राशि
मीन राशि में ही यह विष योग बन रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। शरीर में थकान, कमजोरी, जोड़ों में दर्द और नींद की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
परिवार में भी तनाव या बहस की स्थिति बन सकती है। ऐसे में शांत रहकर हर परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।
क्या करें और क्या न करें?
- बेवजह तनाव लेने से बचें।
- स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
- किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।
- पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें।
- रोजाना पूजा-पाठ और ध्यान करें।
ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का प्रभाव कुछ समय के लिए होता है। सही सोच, धैर्य और सकारात्मकता के साथ हर मुश्किल को आसानी से पार किया जा सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।