अपडेटेड 10 March 2026 at 23:46 IST
Shani Asta 2026: शनि सहित 3 बड़े ग्रहों के अस्त होने से होगा लाभ ही लाभ, जानें किन 4 राशियों को होगा फायदा?
Lucky Zodiac Signs 2026: ज्योतिष के अनुसार मार्च से अप्रैल 2026 के बीच जब शनि, मंगल और बुध अस्त रहेंगे, तब इसका सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है। हालांकि किसी भी निर्णय से पहले अपनी परिस्थिति और मेहनत को भी उतना ही महत्व देना जरूरी है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Shani Asta 2026 Lucky Zodiac Signs In March: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और स्थिति का लोगों के जीवन पर विशेष प्रभाव माना जाता है। साल 2026 में एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है। 13 मार्च 2026 को शनि मीन राशि में अस्त होने वाले हैं, जबकि 22 अप्रैल 2026 को वे फिर से उदित होंगे।
दिलचस्प बात यह है कि इस समय तीन बड़े ग्रह एक साथ अस्त स्थिति में रहेंगे। मंगल 1 नवंबर 2025 से अस्त हैं और 2 मई 2026 तक अस्त ही रहेंगे, वहीं बुध 1 मार्च से 18 मार्च तक अस्त रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार इन तीन ग्रहों के एक साथ अस्त होने का प्रभाव कुछ राशियों के लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं वे 4 राशियां, जिन्हें इस दौरान विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय काफी सकारात्मक रह सकता है। इस दौरान करियर में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। इसके अलावा नौकरी या कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपके काम की सराहना करेंगे।
व्यापार से जुड़े लोगों की आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय आप अपने बिजनेस के प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और मुश्किल काम भी आसानी से पूरे हो सकते हैं।
Advertisement
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय खुशियां लेकर आ सकता है। ऐसे में जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। साथ ही, अचानक धन लाभ होने के योग बन सकते हैं।
आप अपने लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर सकते हैं। दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। माता-पिता के साथ रिश्ते भी मजबूत हो सकते हैं।
Advertisement
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए भी यह समय लाभदायक माना जा रहा है। इस दौरान अचानक कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही, व्यापारिक सौदे फायदेमंद रह सकते हैं। इसके अलावा रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
अगर कोई प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है तो उसके सुलझने के भी योग बन सकते हैं। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा और जीवन में संतुलन महसूस होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए भी यह समय कई मामलों में शुभ रह सकता है। इस दौरान व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। ऐसे में साझेदारी में काम करने वालों को ज्यादा फायदा होने की संभावना है। साथ ही, खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और निवेश की योजनाओं पर ध्यान देंगे।
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्यक्रम या समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिलने के संकेत हैं।
ज्योतिष के अनुसार मार्च से अप्रैल 2026 के बीच जब शनि, मंगल और बुध अस्त रहेंगे, तब इसका सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है। खासकर सिंह, धनु, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए यह समय करियर, धन और पारिवारिक सुख के मामले में अच्छा साबित हो सकता है। हालांकि किसी भी निर्णय से पहले अपनी परिस्थिति और मेहनत को भी उतना ही महत्व देना जरूरी है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 10 March 2026 at 23:46 IST