अपडेटेड 22 August 2025 at 23:10 IST

Shani Amavasya 2025 Upay: शनि के प्रकोप से चाहते हैं बचना तो शनि अमावस्या के दिन शाम को करें ये महाउपाय, जिंदगी में आएगी खुशहाली

माना जाता है कि जब जीवन में अचानक परेशानियां बढ़ जाएं, पैसों की तंगी आ जाए या काम बनते-बनते रुकने लगें, तो यह शनि देव की नाराजगी का संकेत हो सकता है।

shani amavasya 2025 remedies donate these things to bring prosperity and for happy life remedies shani ke upay
shani amavasya 2025 remedies donate these things to bring prosperity and for happy life remedies shani ke upay | Image: Shutterstock

Shanivar Ke Mahaupay: शनि अमावस्या का दिन शनि देव की कृपा पाने और उनके प्रकोप से बचने के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन अगर शाम को कुछ खास महाउपाय किए जाएं तो शनि दोष कम होता है और जीवन में खुशहाली आती है। वहीं हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता कहा गया है। वे इंसान को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। 
अगर कोई अच्छे कर्म करता है तो शनि देव खुश होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं, लेकिन गलत कर्म करने पर शनि देव नाराज भी हो जाते हैं। ऐसे में एस्ट्रोलॉजी एक्सपर्ट श्री प्रदुमन सूरी ने शनि के उपाय अपने सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं। आइए जानते हैं -

शनि के प्रकोप से बचने के लिए क्या करें?

Uploaded image

शनिवार के दिन यानी शनि अमावस्या 23 अगस्त 2025 के दिन आप सवा मीटर काला कपड़ा लें और उसमें काली उड़द व काले तिल डालें। साथ में सवा लीटर सरसों का तेल मिलाएं और इसे किसी शनि मंदिर में दान कर दें। यह उपाय किसी भी व्यक्ति को रंक से राजा बनाने के योग्य होता है।  इसके अलावा आप अपने जीवन में लड़ाई-झगड़ों से दूर रहना चाहिए और दिमाग को शांत रखना चाहिए। सच्चे मन की भावना से यह उपाय करें।

कब करना चाहिए ये उपाय?

एक्सपर्ट श्री प्रदुमन सूरी के अनुसार, यह उपाय दिन या अगली सुबह बिलकुल भी न करें बल्कि इस उपाय को शनिवार के दिन ही शाम को करना है।  शनि के हर तरह के प्रकोप से यह उपाय आपको बचाने के योग्य होता है।

अन्य जरूरी बातें 

  • इस दिन मन को शांत रखें और पॉजिटिव चीजों को मन में रखें।  
  • ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा अपने आप धीरे-धीरे कम होने लगेगी। 

यह भी पढ़ें:  Shani Dev Maharaj: भूलकर भी न करें ये गलतियां, कहीं शनि देव महाराज न हो जाएं नाराज, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय
 

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 22 August 2025 at 23:10 IST